KAIMGANJ NEWS –बीआरसी पर जुटा दिग्गजों का जमावड़ा, सरकारी योजनाओं पर हुआ मंथन।
- उलियापुर और अताईपुर के बच्चों की प्रस्तुति ने लूटी महफिल, सभागार हुआ मंत्रमुग्ध।
- रंगोली की सुंदरता और गुरुजनों के जोश ने कार्यक्रम में फूंकी जान।
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और स्कूलों की सूरत बदलने के संकल्प के साथ ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) पर ‘उम्मीदों का मेला’ सजा। मौका था—समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों, प्रधानाध्यापकों और ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी का। कार्यक्रम में जब बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई, तो हर कोई कह उठा— “कायाकल्प को मिल गई नई उड़ान।कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुरभि और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार ने संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल के साथ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया। पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंच पर प्राथमिक विद्यालय उलियापुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय अताईपुर जदीद के नन्हे मुन्नों ने जैसे ही सरस्वती वंदना और स्वागत गीत छेड़ा, वहां मौजूद हर शख्स मंत्रमुग्ध हो गया। बच्चों की मासूमियत और सधे हुए सुरों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विधायक डॉ. सुरभि भी बच्चों के हुनर को देख खुद को उनकी सराहना करने से रोक नहीं पाईं।
विधायक का हुंकार: “शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी”
मंच से संबोधित करते हुए डॉ. सुरभि ने ग्राम प्रधानों और SMC अध्यक्षों की भूमिका को सराहा। उन्होंने दो टूक कहा—
“सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। शिक्षा का उजियारा समाज के अंतिम छोर तक पहुंचना चाहिए और इसमें कायाकल्प अभियान एक मील का पत्थर है।”
आकर्षण का केंद्र रही रंगोली और टीम वर्क
एक ओर जहां एआरपी सुबोध अग्निहोत्री ने संगोष्ठी की रूपरेखा रखी, वहीं दूसरी ओर शुचिता यादव, अश्मी नाज, रुचि गंगवार और टीम लीडर उदय यादव द्वारा बनाई गई भव्य रंगोली ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वीरेंद्र सिंह ने हर यादगार लम्हे को कैमरे में कैद किया।
इनकी रही खास मौजूदगी
शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्देश गंगवार और अरेंद्र यादव ने अपने प्रखर विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एआरपी अनुराग पाठक, श्याम श्रीवास्तव, अश्वनी चतुर्वेदी समेत भारी संख्या में शिक्षकों का सहयोग रहा। मंच का शानदार संचालन योगेंद्र सिंह और ज्योति श्याम गौड़ ने अपनी चिर-परिचित शैली में किया।
ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
Farrukhabad news ईरान युद्ध की आहट से मचा हड़कंप: गैस की कमी की अफवाह पर एजेंसी पर उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में लगे उपभोक्ता
Farrukhabad news कमालगंज / फर्रुखाबाद | 11 फरवरी 2026 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-इजराइल और ईरान[...]
Mar
DELHI NEWS
Delhi news मिडिल ईस्ट युद्ध तनाव के बीच LPG को लेकर उपभोक्ताओं व अन्य में व्याप्त चिंता पर सरकार बोली—घरेलू गैस सप्लाई रहेगी सामान्य
Delhi news – चिंता का ही कारण है कि गैस वितरक एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रमजान-ए-पाक के मुक़द्दस मौके पर लाडले ग्राम प्रधान द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार में हजारों की संख्या में शामिल हुए अकीकतमंद रोजेदार
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। रहमतों, बरकतों और मगफिरत से भरे मुक़द्दस माह रमजान-उल-मुबारक के पवित्र दिनों[...]
Mar
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Lucknow Uttar Pradesh news योगी कैबिनेट का महा-धमाका: भ्रष्ट कर्मचारियों की ‘कुंडली’ खंगालेगी सरकार, अवैध कब्जेदारों पर सर्जिकल स्ट्राइक
Lucknow Uttar Pradesh news –30 बड़े फैसलों से यूपी की सियासत और प्रशासन में हलचल,[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सावधान! इस गली में बिछा है ‘मौत का जाल’, शिकायत के बाद भी नहीं जागा विभाग, एक साल में दूसरी गौवंश की मौत
Farrukhabad news –अंबेडकर नगर में करंट की चपेट में आने से सांड की तड़प-तड़प कर[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS झोलाछाप के फेर में उजड़ गई गोद: चार दिन के बुखार ने ली 14 वर्षीय अनीता की जान, सीएचसी पहुँचते ही पसरा मातम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘एक्शन’: विवाहिता शिवानी के कत्ल का मुख्य आरोपी पति दबोचा, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमनगर में हुई विवाहिता शिवानी की नृशंस हत्या के मामले में[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘ऑपरेशन राज’: 40 कैमरों का जाल, 72 घंटे की जद्दोजहद और स्टेशन पर मिल गया ‘जिगर का टुकड़ा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कहते हैं कि अगर पुलिस ठान ले, तो पाताल से भी[...]
Mar