KAIMGANJ NEWS शिक्षा के मंदिर में ‘कायाकल्प’ की गूंज: नन्हे सितारों ने बांधा समां, सुरभि बोलीं—अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाएं!

Picsart 26 03 11 20 54 18 218

KAIMGANJ NEWS –बीआरसी पर जुटा दिग्गजों का जमावड़ा, सरकारी योजनाओं पर हुआ मंथन।

  • उलियापुर और अताईपुर के बच्चों की प्रस्तुति ने लूटी महफिल, सभागार हुआ मंत्रमुग्ध।
  • रंगोली की सुंदरता और गुरुजनों के जोश ने कार्यक्रम में फूंकी जान।

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और स्कूलों की सूरत बदलने के संकल्प के साथ ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) पर ‘उम्मीदों का मेला’ सजा। मौका था—समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों, प्रधानाध्यापकों और ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी का। कार्यक्रम में जब बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई, तो हर कोई कह उठा— “कायाकल्प को मिल गई नई उड़ान।कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुरभि और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार ने संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल के साथ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया। पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंच पर प्राथमिक विद्यालय उलियापुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय अताईपुर जदीद के नन्हे मुन्नों ने जैसे ही सरस्वती वंदना और स्वागत गीत छेड़ा, वहां मौजूद हर शख्स मंत्रमुग्ध हो गया। बच्चों की मासूमियत और सधे हुए सुरों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विधायक डॉ. सुरभि भी बच्चों के हुनर को देख खुद को उनकी सराहना करने से रोक नहीं पाईं।

विधायक का हुंकार: “शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी”

​मंच से संबोधित करते हुए डॉ. सुरभि ने ग्राम प्रधानों और SMC अध्यक्षों की भूमिका को सराहा। उन्होंने दो टूक कहा—

“सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। शिक्षा का उजियारा समाज के अंतिम छोर तक पहुंचना चाहिए और इसमें कायाकल्प अभियान एक मील का पत्थर है।”

 

आकर्षण का केंद्र रही रंगोली और टीम वर्क

​एक ओर जहां एआरपी सुबोध अग्निहोत्री ने संगोष्ठी की रूपरेखा रखी, वहीं दूसरी ओर शुचिता यादव, अश्मी नाज, रुचि गंगवार और टीम लीडर उदय यादव द्वारा बनाई गई भव्य रंगोली ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वीरेंद्र सिंह ने हर यादगार लम्हे को कैमरे में कैद किया।

इनकी रही खास मौजूदगी

​शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्देश गंगवार और अरेंद्र यादव ने अपने प्रखर विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एआरपी अनुराग पाठक, श्याम श्रीवास्तव, अश्वनी चतुर्वेदी समेत भारी संख्या में शिक्षकों का सहयोग रहा। मंच का शानदार संचालन योगेंद्र सिंह और ज्योति श्याम गौड़ ने अपनी चिर-परिचित शैली में किया।

ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes