KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे; प्रभारी निरीक्षक बोले—जांच में नहीं हुई गौकशी की पुष्टि
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में बुधवार की देर रात उस समय हलचल मच गई, जब अताईपुर मार्ग स्थित केलों के बाग में गौकशी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई और कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर आसपास के इलाके और केलों के बाग में काफी देर तक छानबीन की, लेकिन मौके पर ऐसा कोई साक्ष्य अथवा संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई, जिससे गौकशी की सूचना की पुष्टि हो सके। काफी पड़ताल के बाद पुलिस टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
इधर, घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन शिव शक्ति अखाड़ा के संयोजक रजत तथा सुरक्षा प्रमुख आकाश कट्टर भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए।
संगठन के पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। सुरक्षा प्रमुख आकाश कट्टर ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता प्रभात की ओर से उन्हें अताईपुर मार्ग पर गौकशी होने की सूचना दी गई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर कोई आपत्तिजनक गतिविधि या गौकशी से संबंधित साक्ष्य दिखाई नहीं दिया।
वहीं इस पूरे मामले पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से गौकशी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देरी किए बताए गए स्थान पर पहुंची और पूरे मामले की बारीकी से जांच की। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ आसपास भी जानकारी जुटाई, लेकिन जांच के दौरान गौकशी होने की पुष्टि नहीं हुई और न ही मौके से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद हुई।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया सूचना गलत प्रतीत हुई। किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को भ्रामक जानकारी दिए जाने की आशंका है। हालांकि पुलिस ने सूचना को हल्के में लेने के बजाय तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की।
फिलहाल बुधवार देर रात मिली गौकशी की सूचना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल जरूर रही, लेकिन पुलिस की जांच में मौके पर कोई मामला सामने नहीं आया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान






FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग
KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!
KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात
Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा
KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
Farrukhabad news मिठाई कारोबारियों की बढ़ेगी मुश्किलें! अब डिब्बों पर लिखनी होगी ‘उपयोग की अंतिम तिथि’, गड़बड़ी मिली तो कटेगा चालान
Farrukhabad news –डीएम का सख्त फरमान—मिलावटखोरों पर कसें शिकंजा, खाद्य पदार्थों की जांच और नमूना[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS लाल निशान के बाद नोटिस की बारी, चैंबरों पर कार्रवाई देख लामबंद हुए अधिवक्ता; विरोध के आगे लौटे पालिका कर्मचारी!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई ने पकड़ा तूल, तहसील और मुंसिफ कोर्ट[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 351 करोड़ की बेशकीमती जमीन यूपीसीडा के हवाले, कंपिल में औद्योगिक विकास की जगी नई उम्मीद!
KAIMGANJ NEWS –बंद पड़ी कताई मिल की 33.1720 हेक्टेयर भूमि का हुआ हस्तांतरण, करीब 28.13[...]
Nov