KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा, त्वरित कार्रवाई से मोहल्लेवासियों ने ली राहत की सांस
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कायमगंज नगर के मोहल्ला पाठक नई कॉलोनी में बुधवार को उस समय लोगों की चिंता बढ़ गई, जब हरदेव बाबा मंदिर के आगे लगे ट्रांसफार्मर के समीप विद्युत पोल नीचे से गलकर खतरनाक स्थिति में एक ओर झुक गया। जर्जर पोल को देखकर मोहल्लेवासियों में किसी बड़े हादसे की आशंका गहराने लगी। लोगों को डर था कि कहीं पोल अचानक धराशायी होकर जान-माल के नुकसान का कारण न बन जाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहल्लेवासियों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीओ एवं अवर अभियंता (जेई) जावेद अहमद खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर तत्काल मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य शुरू कराया और संभावित खतरे को टालने के लिए मोर्चा संभाल लिया।
नीचे से गल चुका था पोल, कभी भी हो सकता था बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर के पास लगा बिजली का खंभा नीचे से काफी कमजोर हो चुका था। धीरे-धीरे उसकी स्थिति इतनी खराब हो गई कि वह एक तरफ झुक गया। आसपास लोगों की आवाजाही बनी रहने के कारण खतरे की आशंका और बढ़ गई थी। यदि समय रहते विभागीय टीम सक्रिय नहीं होती तो गंभीर हादसा हो सकता था।
सूचना मिलते ही एक्शन में आया बिजली विभाग
मोहल्लेवासियों की शिकायत पर जेई जावेद अहमद खान ने तत्परता दिखाते हुए टीम को मौके पर पहुंचाया। लाइनमैन दिनेश कुमार उर्फ कल्लू, मुकेश कुमार एवं रामकुमार उर्फ भोला ने अधिकारियों के निर्देशन में आवश्यक कार्यवाही की। टीम ने जर्जर पोल की स्थिति को दुरुस्त करने और विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाने का काम किया। साथ ही आसपास की विद्युत लाइन का भी निरीक्षण किया गया।
जनता की सुरक्षा सर्वोपरि: जेई
जेई जावेद अहमद खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में कहीं भी बिजली के जर्जर तार, टूटे खंभे या झुके हुए पोल दिखाई दें तो तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है और शिकायत मिलने पर टीम आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विभाग की तत्परता की मोहल्लेवासियों ने की सराहना
इस पूरे मामले में बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई से मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासी उमेश चंद्र, मुरारी लाल सहित अन्य लोगों ने जेई जावेद अहमद खान एवं उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए विभाग का आभार जताया। लोगों का कहना था कि समय रहते सूचना पर अधिकारियों के पहुंचने और कार्रवाई करने से एक संभावित बड़े हादसे को टालने में मदद मिली।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग
KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!
KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात
Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]
Nov