KAIMGANJ NEWS इबादतगाह के सामने ‘नरक’ का मंजर: घसिया चिलौली में कूड़े का पहाड़, सांसों पर पहरा!

Picsart 26 09 30 10 27 27 630

KAIMGANJ NEWS –स्वच्छ भारत अभियान को जिम्मेदारों ने लगाया पलीता, शिकायतों के बाद भी कुंभकर्णी नींद में सो रही ग्राम पंचायत

  • ​सड़ते कचरे से उठती सड़ांध ने छीना ग्रामीणों का चैन, संक्रामक बीमारियों की दहलीज पर खड़ा पूरा गांव
  • ​बीडीओ बोले—होगी जांच, ग्रामीण दहाड़े—सिर्फ आश्वासनों की घुट्टी पिलाना बंद करे सिस्टम

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

एक तरफ जहां सरकार ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही है, वहीं कायमगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत घसिया चिलौली में जमीनी हकीकत इन दावों के परखच्चे उड़ा रही है। यहां आस्था के केंद्र यानी मस्जिद के ठीक सामने कूड़े का ऐसा ‘पहाड़’ खड़ा हो चुका है, जिसने पूरे इलाके को नारकीय बना दिया है। जिम्मेदार अफसरों और ग्राम प्रधान की अनदेखी के चलते आलम यह है कि इबादत के लिए निकलने वाले नमाजियों और राहगीरों को मुंह पर रुमाल रखकर, सड़ांध और बदबू के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद जब सिस्टम के कानों पर जूं नहीं रेंगी, तो अब ग्रामीणों के सब्र का पैमाना छलक चुका है और गांव में आक्रोश की ज्वाला भड़क उठी है।

​बारिश ने घोला जहर, दुर्गंध से घरों में रहना मुहाल

ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक रास्ते और मस्जिद के सामने महीनों से लोग कचरा डाल रहे थे, लेकिन पंचायत ने कभी इसे उठवाने की जहमत नहीं उठाई। नतीजा यह हुआ कि चंद कचरों की ढेरी देखते ही देखते एक विशालकाय डंपिंग यार्ड में तब्दील हो गई। हाल ही में हुई बारिश ने कोढ़ में खाज का काम किया है। जलभराव के बीच कचरा पूरी तरह सड़ चुका है, जिससे उठने वाली असहनीय दुर्गंध ने आसपास के घरों में चूल्हा जलना तक दूभर कर दिया है। लोग अपने ही घरों में खिड़की-दरवाजे बंद कर कैद होने को मजबूर हैं।

​मच्छरों की फौज का पहरा, महामारी की घंटी बजी

सड़ते कूड़े और जमा गंदे पानी के चलते इलाके में मच्छरों और मक्खियों का जबरदस्त प्रकोप फैल गया है। मलेरिया, डेंगू, टायफाइड और हैजा जैसी जानलेवा बीमारियों का खौफ हर घर में मंडरा रहा है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा संक्रमण के मुहाने पर हैं। स्थानीय बाशिंदों का सीधा आरोप है कि सफाई कर्मी केवल कागजों में झाड़ू चला रहे हैं, जबकि धरातल पर गांव घूरे में तब्दील हो चुका है।

​आस्था पर चोट, राहगीरों के पहिये थमे

मौलवी कौशर आलम सहित अन्य ग्रामीणों ने बेहद तल्ख लहजे में कहा कि धार्मिक स्थल के ठीक सामने इस कदर गंदगी का अंबार लगना बेहद शर्मनाक और आस्था पर सीधा प्रहार है। सुबह-शाम नमाज के वक्त अकीदतमंदों को भारी जलालत झेलनी पड़ती है। वहीं कूड़े के सड़क तक फैल जाने से मुख्य मार्ग संकरा हो चुका है, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं और राहगीरों का चलना दूभर हो चुका है।

​प्रधान ने साधी चुप्पी, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

गांव की प्रवीन, मुन्नी देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा—”हम प्रधान से लेकर पंचायत के जिम्मेदार मुलाजिमों तक गुहार लगाते-लगाते थक चुके हैं। हर बार सिर्फ कोरा आश्वासन थमा दिया जाता है, लेकिन सफाई के नाम पर एक तसला कूड़ा तक नहीं उठता। अगर समय रहते नियमित सफाई और कूड़ा निस्तारण का ठोस इंतजाम किया गया होता, तो आज यह नौबत न आती।” ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कूड़े का यह अंबार हटाकर सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकने वालों पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे ब्लॉक मुख्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

​वर्जन:

“मामला गंभीर है और संज्ञान में आया है। किसी भी सार्वजनिक स्थल या धार्मिक स्थल के सामने इस तरह गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीओ पंचायत और संबंधित सफाई कर्मी को निर्देशित कर तुरंत मौके की जांच कराई जाएगी और युद्धस्तर पर कूड़ा हटवाकर दवा का छिड़काव कराया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय होगी।”

— राजेंद्र प्रसाद, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), कायमगंज

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कंपिल में दुस्साहसिक वारदात: रास्ते में रोककर साइकिल सवार ग्रामीण को बेरहमी से पीटा, सिर फोड़कर लहूलुहान किया; हमलावर फरार

Farrukhabd news–सिवारा-कंपिल मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश/बदमाशों का तांडव, बीच सड़क पर लाठियां भांजकर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news गंगा का रौद्र रूप! चार मकान देखते ही देखते नदी में समाए, गांव में मचा हड़कंप

Shamshabad news –समैचीपुर चितार में तेज हुआ कटान, कई और घरों पर मंडरा रहा खतरा;[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news दहला शमसाबाद: 1 KM तक गूंजा बारूदी धमाका, 70 मीटर दूर जा गिरा लोहे का गेट; जिम्मेदार अफसरों के होंठ सिले

Farrukhabad news फर्रुखाबाद शमशाबा लाडमपुर दोयम इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बारूद का ऐसा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरदोई के ‘लाल’ नरेश अग्रवाल के 75वें जन्मदिन पर व्यापारियों का सेवा संकल्प: ईंट-भट्ठे पर जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र, केक काट मनाया ‘दान दिवस’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश की सियासत के कद्दावर चेहरे और ‘हरदोई के लाल’[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तालाब का पानी सड़क पर, गांव की नालियां जाम; घसिया चिलौली के ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

KAIMGANJ NEWS –कूड़ा-कचरे से बजबजा रहीं नालियां, बारिश में बढ़ जाती है मुसीबत—जलभराव और गंदगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आर-पार के मूड में आशा बहुएं: मानदेय में वृद्धि न होने पर कार्य बहिष्कार का ऐलान, 5 अक्टूबर को लखनऊ कूच की तैयारी!

KAIMGANJ NEWS  कायमगंज फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य महकमे की रीढ़ मानी जाने वाली आशा बहुओं और आशा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मोह-माया छोड़ो, प्रभु से नाता जोड़ो’: कायमगंज में भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

KAIMGANJ NEWS –नैमिषारण्य के कथा व्यास शिवानंद भाईश्री बोले—भागवत सिर्फ ग्रंथ नहीं, जिंदगी संवारने का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes