KAIMGANJ NEWS जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा कायमगंज, धू-धू कर जले रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले

Picsart 26 10 20 22 22 00 951

KAIMGANJ NEWS–कृषि उत्पादन मंडी परिसर में राम-रावण के बीच हुआ रोमांचक युद्ध, रावण दहन के बाद आसमान में छाई आतिशबाजी की रंगीन छटा
कायमगंज, फर्रुखाबाद। बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व कायमगंज में पूरे उत्साह, उमंग और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में कृषि उत्पादन मंडी परिसर में आयोजित दशहरा मेले में उस समय माहौल भक्तिमय हो उठा, जब भगवान श्रीराम और रावण की सेनाएं आमने-सामने आ गईं। युद्ध के दौरान मैदान में मौजूद दर्शकों की निगाहें रामलीला के प्रत्येक दृश्य पर टिकी रहीं। जैसे ही भगवान श्रीराम के बाण से रावण का अंत हुआ, पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा।
मंगलवार की शाम करीब चार बजे कृषि उत्पादन मंडी परिसर में रामलीला का युद्ध प्रसंग शुरू हुआ। दोनों ओर से सेनाओं के मैदान में पहुंचते ही युद्ध का दृश्य जीवंत हो उठा। रथों पर सवार होकर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और लंकापति रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। रामलीला कलाकारों ने अपने अभिनय से राम-रावण युद्ध के प्रसंग को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। मैदान में मौजूद लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इस दृश्य का आनंद लिया। जैसे-जैसे युद्ध आगे बढ़ा, दर्शकों का रोमांच भी बढ़ता गया।
युद्ध के दौरान जब रावण की शक्ति के सामने विजय का मार्ग कठिन दिखाई देने लगा, तब विभीषण ने भगवान श्रीराम को रावण की नाभि में अमृत होने का रहस्य बताया। इसके बाद प्रभु श्रीराम ने निशाना साधते हुए रावण की नाभि पर बाण चलाया। बाण लगते ही रावण धराशायी हो गया। रावण के जमीन पर गिरते ही मैदान में मौजूद लोगों ने जोरदार जयकारे लगाए। देखते ही देखते पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजने लगा और वातावरण राममय हो गया।
रावण के अंत के साथ ही असत्य और अहंकार पर सत्य तथा धर्म की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचा। इसके बाद भगवान श्रीराम के स्वरूप में कलाकार ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया। पुतलों में आग लगते ही उठती लपटों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ ही देर में तीनों पुतले जलने लगे और दर्शकों ने विजयादशमी के इस पारंपरिक आयोजन का आनंद लिया।
आतिशबाजी ने बांधा समां, देर तक उत्साहित रहे दर्शक
पुतला दहन के बाद आकर्षक आतिशबाजी का प्रदर्शन शुरू हुआ। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी और पटाखों की गूंज ने दशहरा उत्सव की रौनक बढ़ा दी। मैदान में मौजूद लोगों ने आतिशबाजी का आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। धार्मिक आस्था, परंपरा और उत्सव के रंगों से सजे इस आयोजन ने कायमगंज में विजयादशमी की खुशियों को और भी खास बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और रामलीला समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला सहित समिति अध्यक्ष सत्य प्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, पवन गुप्ता, मिथलेश अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, संजय गुप्ता, मनोज कौशल, अमित सेठ, संजीव शाक्य, पीयूष गंगवार, दीपक राज अरोड़ा, संजय अग्रवाल और अनिल अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
मोहल्लों में भी हुआ रावण दहन
मुख्य आयोजन के साथ ही नगर के मोहल्लों में भी दशहरे की परंपरा उत्साहपूर्वक निभाई गई। मोहल्ला सधवाड़ा में रावण दहन कमेटी की ओर से स्थानीय स्तर पर रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं नगर की विभिन्न गलियों में भी बच्चों को छोटे-छोटे पुतले जलाकर पर्व मनाते देखा गया। इस तरह कायमगंज में मुख्य मैदान से लेकर मोहल्लों तक विजयादशमी का उत्साह छाया रहा। पर्व ने एक बार फिर लोगों को संदेश दिया कि अहंकार, अन्याय और बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात

Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes