Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात

Picsart 26 11 05 11 30 44 333

Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की टीम, बुजुर्गों को गर्म शॉल, कैप, मिठाई, फल और उपहार देकर मनाया दीपोत्सव
मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद।
दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और घरों को रोशन करने का त्योहार नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला भरने का भी संदेश देता है।

Picsart 26 11 04 12 08 52 037

इसी भावना को साकार करते हुए साहसी बालिका संस्था कायमगंज की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। संस्था की टीम ने खुशबू मिश्रा एवं शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम सिरोली स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्ग पुरुषों एवं महिलाओं के साथ दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया।
इस दौरान वृद्धाश्रम का माहौल खुशियों और अपनत्व से सराबोर नजर आया। संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ समय बिताकर यह अहसास कराया कि समाज में वे अकेले नहीं हैं। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए गर्म शॉल एवं कैप वितरित की गईं। इसके साथ ही खील, खिलौने, मिठाई, फल, मोमबत्ती, माचिस सहित अन्य आवश्यक एवं उपयोगी सामग्री भी भेंट की गई।

file 00000000f4cc8208a4d69b009d7a1c10
सामग्री वितरण के साथ ही संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। सभी ने मिलकर पारंपरिक झुझुरिया, अनार आदि चलाकर त्योहार का आनंद लिया। इस अवसर पर बुजुर्गों के चेहरों पर दिखाई दी प्रसन्नता ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों से बातचीत की और उनके साथ दीपावली की खुशियों के पल साझा किए।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर श्री धर्मेंद्र शाह, जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री मनोज मिश्रा, अंकुर गुप्ता, छविराम एवं बबलू यादव की विशेष उपस्थिति रही। वहीं साहसी बालिका संस्था की ओर से अंकुर मिश्रा, चिराग, संजना, दिव्या, गरिमा, अंजू, चांदनी, किरन, कनक, शीतल, नेहा, कुमकुम, अनुष्का सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

IMG 20261104 WA0080
संस्था की इस पहल ने दीपावली के वास्तविक उद्देश्य को सार्थक करने का संदेश दिया। जहां एक ओर लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों को रोशनी से सजाकर त्योहार मनाते हैं, वहीं साहसी बालिका संस्था ने वृद्धाश्रम पहुंचकर उन लोगों के बीच खुशियां बांटी, जिन्हें अपनों के साथ और स्नेह की सबसे अधिक जरूरत होती है।

file 00000000fa2c8208a139a6376bee9d19
सेवा, सम्मान और संवेदना का अनूठा संगम बने इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की असली चमक महंगे उपहारों में नहीं, बल्कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने और जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने में छिपी होती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात

Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

Farrukhabad news मिठाई कारोबारियों की बढ़ेगी मुश्किलें! अब डिब्बों पर लिखनी होगी ‘उपयोग की अंतिम तिथि’, गड़बड़ी मिली तो कटेगा चालान

Farrukhabad news –डीएम का सख्त फरमान—मिलावटखोरों पर कसें शिकंजा, खाद्य पदार्थों की जांच और नमूना[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS लाल निशान के बाद नोटिस की बारी, चैंबरों पर कार्रवाई देख लामबंद हुए अधिवक्ता; विरोध के आगे लौटे पालिका कर्मचारी!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई ने पकड़ा तूल, तहसील और मुंसिफ कोर्ट[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 351 करोड़ की बेशकीमती जमीन यूपीसीडा के हवाले, कंपिल में औद्योगिक विकास की जगी नई उम्मीद!

KAIMGANJ NEWS –बंद पड़ी कताई मिल की 33.1720 हेक्टेयर भूमि का हुआ हस्तांतरण, करीब 28.13[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रामीणों की सूचना पर दौड़े जेई, 11 हजार वोल्ट के झुके खंभे को कराया सीधा, टला बड़ा हादसा!

KAIMGANJ NEWS हरदेव बाबा मंदिर के पास मंडरा रहा था खतरा, ग्रामीणों की शिकायत पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर उबाल! वकीलों की हत्या से भड़का आक्रोश, कायमगंज रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

KAIMGANJ NEWS –कालपी बार के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या का मामला[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

पुरानी पेंशन की हुंकार! काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरे एलवाई डिग्री कॉलेज के शिक्षक, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

–फीडर कैडर व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने शुरू किया चरणबद्ध विरोध, 5[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes