KAIMGANJ NEWS लाल निशान के बाद नोटिस की बारी, चैंबरों पर कार्रवाई देख लामबंद हुए अधिवक्ता; विरोध के आगे लौटे पालिका कर्मचारी!

file 00000000f4cc8208a4d69b009d7a1c10

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई ने पकड़ा तूल, तहसील और मुंसिफ कोर्ट के बाहर वकीलों के चैंबरों पर लगाए गए नोटिस; विरोध के बीच बैरंग लौटे पालिका कर्मी
कायमगंज, फर्रुखाबाद। नगर में अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ीकरण की प्रस्तावित कार्रवाई अब विरोध के घेरे में आती नजर आ रही है।

file 00000000bdc08208b95eb8d827b94da6

मंगलवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब नगर पालिका परिषद के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने संबंधी नोटिस चस्पा करने तहसील परिसर और मुंसिफ कोर्ट के बाहर पहुंचे। यहां अधिवक्ताओं के चैंबरों पर नोटिस लगाए जाने की जानकारी मिलते ही वकीलों में नाराजगी फैल गई। देखते ही देखते विरोध शुरू हो गया और नगर पालिका कर्मचारियों को अधिवक्ताओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका और राजस्व विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण की योजना को लेकर पहले ही संबंधित स्थानों का सर्वे कराया जा चुका है। इस दौरान सड़क की निर्धारित सीमा में आने वाले निर्माणों को चिह्नित करते हुए कई स्थानों पर लाल निशान लगाए गए थे। अब इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पालिका प्रशासन की ओर से चिह्नित भवनों और दुकानों के साथ अधिवक्ताओं के चैंबरों पर भी नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं।

Picsart 26 10 30 17 19 54 474
मंगलवार को जब पालिका कर्मचारी तहसील और मुंसिफ कोर्ट के आसपास नोटिस लगाने पहुंचे तो कुछ अधिवक्ताओं ने इसका विरोध करते हुए चैंबरों पर लगाए गए नोटिस हटा दिए। वहीं कई वकीलों ने कर्मचारियों को नोटिस चस्पा करने से रोक दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं और नगर पालिका कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक जैसी स्थिति बन गई। विरोध बढ़ता देख कर्मचारी मौके से वापस लौट गए।
जामा मस्जिद से पुल गालिब तिराहे तक जाम से जूझते हैं राहगीर
गौरतलब है कि जामा मस्जिद से पुल गालिब तिराहे तक का मार्ग कायमगंज के बेहद महत्वपूर्ण और व्यस्ततम इलाकों में शामिल है।

file 00000000c7fc82088fd0b725732a44db

इस क्षेत्र में तहसील परिसर, सिविल कोर्ट, न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, डाकघर, नगर पालिका कार्यालय, कॉलेज, विद्यालय और पुलिस चौकी सहित कई महत्वपूर्ण संस्थान मौजूद हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में फरियादी, अधिवक्ता, छात्र-छात्राएं, कर्मचारी और आम नागरिक इस रास्ते से आवागमन करते हैं।
इसके बावजूद सड़क के किनारे हुए अवैध कब्जों और अतिक्रमण के चलते इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था अक्सर प्रभावित रहती है। सुबह से लेकर शाम तक कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि लोगों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है। लाल निशान के बाद अब नोटिस की कार्रवाई, आगे क्या होगा? सड़क को चौड़ा कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के उद्देश्य से प्रशासन और नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। लाल निशान लगाए जाने के बाद अब संबंधित निर्माणों पर नोटिस चस्पा करने का सिलसिला शुरू हुआ है। मंगलवार को हुए विरोध के चलते नगर पालिका कर्मचारियों को बिना अपनी कार्रवाई पूरी किए ही वापस लौटना पड़ा। अब देखना यह होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस विरोध के बाद आगे क्या कदम उठाता है और सड़क चौड़ीकरण की योजना को किस तरह अमलीजामा पहनाया जाता है।
फिलहाल, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और अधिवक्ताओं के विरोध के बीच कायमगंज में यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।

IMG 20261104 WA0080

एक ओर नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने की जरूरत है, तो दूसरी ओर चिह्नित निर्माणों को लेकर संबंधित पक्षों की आपत्तियां भी सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन के सामने कार्रवाई को नियमों के अनुरूप आगे बढ़ाने की चुनौती होगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS लाल निशान के बाद नोटिस की बारी, चैंबरों पर कार्रवाई देख लामबंद हुए अधिवक्ता; विरोध के आगे लौटे पालिका कर्मचारी!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई ने पकड़ा तूल, तहसील और मुंसिफ कोर्ट[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 351 करोड़ की बेशकीमती जमीन यूपीसीडा के हवाले, कंपिल में औद्योगिक विकास की जगी नई उम्मीद!

KAIMGANJ NEWS –बंद पड़ी कताई मिल की 33.1720 हेक्टेयर भूमि का हुआ हस्तांतरण, करीब 28.13[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रामीणों की सूचना पर दौड़े जेई, 11 हजार वोल्ट के झुके खंभे को कराया सीधा, टला बड़ा हादसा!

KAIMGANJ NEWS हरदेव बाबा मंदिर के पास मंडरा रहा था खतरा, ग्रामीणों की शिकायत पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर उबाल! वकीलों की हत्या से भड़का आक्रोश, कायमगंज रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

KAIMGANJ NEWS –कालपी बार के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या का मामला[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

पुरानी पेंशन की हुंकार! काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरे एलवाई डिग्री कॉलेज के शिक्षक, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

–फीडर कैडर व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने शुरू किया चरणबद्ध विरोध, 5[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में बदइंतजामी का ‘पोस्टमार्टम’! औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, गैरहाजिर मिले कर्मचारी

KAIMGANJ NEWS –डिप्टी सीएमओ डॉ. सरवर इकबाल ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शादी से इनकार पर धमकियां! दिल्ली की फैक्ट्री से अचानक लापता हुई कायमगंज की युवती, बदायूं के युवक समेत रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप

KAIMGANJ NEWS –रिश्ते का प्रस्ताव ठुकराने के बाद शुरू हुआ कथित धमकियों का सिलसिला, 30[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS साइबर ठगी के तार कायमगंज तक पहुंचे, दिल्ली पुलिस ने दी दबिश!

KAIMGANJ NEWS –बैंक खातों में पहुंची थी धोखाधड़ी की रकम, जांच के सिलसिले में दो[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes