KAIMGANJ NEWS 351 करोड़ की बेशकीमती जमीन यूपीसीडा के हवाले, कंपिल में औद्योगिक विकास की जगी नई उम्मीद!

Picsart 26 11 04 05 28 48 091

KAIMGANJ NEWS –बंद पड़ी कताई मिल की 33.1720 हेक्टेयर भूमि का हुआ हस्तांतरण, करीब 28.13 करोड़ रुपये के स्टांप व पंजीकरण शुल्क से मिली छूट
कायमगंज/फर्रुखाबाद। लंबे अरसे से वीरान पड़ी कंपिल स्थित कताई मिल की जमीन अब औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी में है।

Picsart 26 10 30 17 19 54 474

शासन के फैसले के बाद करोड़ों रुपये की इस बेशकीमती संपत्ति को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के नाम हस्तांतरित कर दिया गया है। करीब 351 करोड़ 85 लाख रुपये से अधिक अनुमानित कीमत वाली 33.1720 हेक्टेयर भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया सोमवार को कायमगंज तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पूरी कराई गई। इस बड़ी कार्रवाई को क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कताई मिल की जमीन के हस्तांतरण को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल्स संघ के अनुपालन अधिकारी सुबोध तिवारी तथा यूपीसीडा के मैनेजर आशीष सिंह तोमर निर्धारित प्रक्रिया के तहत तहसील पहुंचे।

file 00000000f4cc8208a4d69b009d7a1c10

यहां सब रजिस्ट्रार पीतम सिंह की मौजूदगी में भूमि हस्तांतरण से संबंधित दस्तावेजों का पंजीकरण कराया गया। इसके साथ ही लंबे समय से बंद पड़ी कताई मिल की जमीन प्राधिकरण के नाम दर्ज किए जाने का रास्ता साफ हो गया।
28 करोड़ रुपये से अधिक के शुल्क में मिली बड़ी राहत
इस पूरे भूमि हस्तांतरण में एक महत्वपूर्ण पहलू स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क को लेकर भी सामने आया। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इतनी बड़ी कीमत की जमीन के हस्तांतरण पर लगभग 24 करोड़ 62 लाख रुपये स्टांप शुल्क तथा करीब 3 करोड़ 51 लाख रुपये पंजीकरण शुल्क देय था। लेकिन शासन की व्यवस्था के तहत इस प्रक्रिया में दोनों शुल्क नहीं वसूले गए। इस प्रकार हस्तांतरण के दौरान लगभग 28 करोड़ 13 लाख रुपये की शुल्क संबंधी छूट मिली। इतनी बड़ी धनराशि की छूट भी इस सरकारी प्रक्रिया का अहम हिस्सा रही।
बंद मिल की जमीन से खुल सकता है रोजगार और निवेश का रास्ता
गौरतलब है कि कंपिल स्थित कताई मिल लंबे समय से बंद पड़ी हुई है। कभी औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र रही इस मिल की जमीन वर्षों से उपयोग में नहीं आ पा रही थी। प्रदेश सरकार ने बंद पड़ी कताई मिलों की अनुपयोगी भूमि को औद्योगिक विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से यूपीसीडा को हस्तांतरित करने की योजना बनाई है। इसी सरकारी नीति के तहत कंपिल की यह विशाल भूमि भी प्राधिकरण को सौंपी गई है।

file 00000000c7fc82088fd0b725732a44db
अब इस जमीन का उपयोग औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने, नई औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने तथा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए किया जा सकता है। यदि यहां योजनाबद्ध तरीके से औद्योगिक गतिविधियां शुरू होती हैं तो कायमगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। साथ ही स्थानीय व्यापार, परिवहन, कारोबार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
औद्योगिक विकास के लिए अहम भूमिका निभाएगा यूपीसीडा
इस संबंध में एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करना, उद्योग स्थापित करने के इच्छुक निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराना और प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करना है। बंद कताई मिल की जमीन यूपीसीडा को हस्तांतरित होने से क्षेत्र में औद्योगिक विकास की संभावनाओं को बल मिलेगा।

file 00000000fa2c8208a139a6376bee9d19
फिलहाल 33.1720 हेक्टेयर भूमि का हस्तांतरण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि इस बेशकीमती जमीन पर औद्योगिक विकास की योजना कब धरातल पर उतरती है। यदि प्रस्तावित योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया तो वर्षों से उपेक्षित पड़ी कताई मिल की जमीन आने वाले समय में रोजगार, कारोबार और निवेश का नया केंद्र बन सकती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रामीणों की सूचना पर दौड़े जेई, 11 हजार वोल्ट के झुके खंभे को कराया सीधा, टला बड़ा हादसा!

KAIMGANJ NEWS हरदेव बाबा मंदिर के पास मंडरा रहा था खतरा, ग्रामीणों की शिकायत पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर उबाल! वकीलों की हत्या से भड़का आक्रोश, कायमगंज रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

KAIMGANJ NEWS –कालपी बार के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या का मामला[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

पुरानी पेंशन की हुंकार! काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरे एलवाई डिग्री कॉलेज के शिक्षक, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

–फीडर कैडर व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने शुरू किया चरणबद्ध विरोध, 5[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में बदइंतजामी का ‘पोस्टमार्टम’! औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, गैरहाजिर मिले कर्मचारी

KAIMGANJ NEWS –डिप्टी सीएमओ डॉ. सरवर इकबाल ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शादी से इनकार पर धमकियां! दिल्ली की फैक्ट्री से अचानक लापता हुई कायमगंज की युवती, बदायूं के युवक समेत रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप

KAIMGANJ NEWS –रिश्ते का प्रस्ताव ठुकराने के बाद शुरू हुआ कथित धमकियों का सिलसिला, 30[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS साइबर ठगी के तार कायमगंज तक पहुंचे, दिल्ली पुलिस ने दी दबिश!

KAIMGANJ NEWS –बैंक खातों में पहुंची थी धोखाधड़ी की रकम, जांच के सिलसिले में दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में अवैध आतिशबाजी के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पटाखों के जखीरे के साथ दुकानदार गिरफ्तार

KAIMGANJ NEWS–नीलम ट्रेडिंग कंपनी पर पुलिस की अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप, 10 कार्टून समेत[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, देर रात तक गूंजे देशभक्ति, हास्य और श्रृंगार के स्वर

KAIMGANJ NEWS –कवियों की रचनाओं ने बांधा समां, हास्य-व्यंग्य के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश देकर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes