Farrukhabad news –डीएम का सख्त फरमान—मिलावटखोरों पर कसें शिकंजा, खाद्य पदार्थों की जांच और नमूना भरने में लाई जाए तेजी
कारीगरों को मास्क, ग्लव्स, हेड कैप और फुट कवर पहनना अनिवार्य, गंदगी और लापरवाही पर होगी कार्रवाई
फर्रुखाबाद। त्योहार हो या सामान्य दिन, लोगों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मिलावटखोरों और खाद्य सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने वाले कारोबारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि बाजारों में सघन जांच अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्रवाई तेज की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।
कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई।
इसमें खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, मिलावट पर नियंत्रण और कारोबारियों द्वारा सुरक्षा मानकों के पालन की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि निरीक्षण केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि बाजारों और खाद्य प्रतिष्ठानों में प्रभावी कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए।
मिठाई के डिब्बों पर तारीख गायब मिली तो होगी कार्रवाई
बैठक में मिठाई कारोबारियों को लेकर जिलाधिकारी ने विशेष सख्ती दिखाई।
उन्होंने निर्देश दिए कि मिठाई के डिब्बों पर उपयोग की अंतिम तिथि (Use By Date) स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान इस नियम का विशेष रूप से परीक्षण करें। यदि किसी मिठाई के डिब्बे पर उपयोग की तिथि दर्ज नहीं मिली तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाए। प्रशासन का उद्देश्य है कि उपभोक्ताओं को पुरानी अथवा असुरक्षित मिठाइयों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
बिना सुरक्षा उपकरणों के खाद्य सामग्री बनाना पड़ेगा महंगा
खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले प्रतिष्ठानों में स्वच्छता को लेकर भी डीएम ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री बनाने वाले कारीगरों तथा सहायकों को मास्क, हैंड ग्लव्स, फुट कवर और हेड कैप पहनना अनिवार्य होगा। खाद्य सामग्री तैयार करने से लेकर उसकी पैकिंग और भंडारण तक साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना होगा। किसी भी स्तर पर गंदगी या लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
असुरक्षित मिठाइयों के निस्तारण का होगा प्रचार-प्रसार
जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त खाद्य को निर्देशित किया कि जांच में असुरक्षित पाए जाने वाले मिष्ठान एवं अन्य खाद्य पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। खाद्य कारोबारियों को भी नियमों की जानकारी देकर उनका पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला जांच में खाद्य नमूने असुरक्षित अथवा निर्धारित मानकों से कम पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, अधिक से अधिक नमूना संग्रहण और प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि आम जनता को शुद्ध, स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस काम में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य अजीत कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जिला स्तरीय समिति के सदस्य मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान






FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS लाल निशान के बाद नोटिस की बारी, चैंबरों पर कार्रवाई देख लामबंद हुए अधिवक्ता; विरोध के आगे लौटे पालिका कर्मचारी!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई ने पकड़ा तूल, तहसील और मुंसिफ कोर्ट[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 351 करोड़ की बेशकीमती जमीन यूपीसीडा के हवाले, कंपिल में औद्योगिक विकास की जगी नई उम्मीद!
KAIMGANJ NEWS –बंद पड़ी कताई मिल की 33.1720 हेक्टेयर भूमि का हुआ हस्तांतरण, करीब 28.13[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रामीणों की सूचना पर दौड़े जेई, 11 हजार वोल्ट के झुके खंभे को कराया सीधा, टला बड़ा हादसा!
KAIMGANJ NEWS हरदेव बाबा मंदिर के पास मंडरा रहा था खतरा, ग्रामीणों की शिकायत पर[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर उबाल! वकीलों की हत्या से भड़का आक्रोश, कायमगंज रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
KAIMGANJ NEWS –कालपी बार के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या का मामला[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
पुरानी पेंशन की हुंकार! काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरे एलवाई डिग्री कॉलेज के शिक्षक, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
–फीडर कैडर व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने शुरू किया चरणबद्ध विरोध, 5[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में बदइंतजामी का ‘पोस्टमार्टम’! औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, गैरहाजिर मिले कर्मचारी
KAIMGANJ NEWS –डिप्टी सीएमओ डॉ. सरवर इकबाल ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी,[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शादी से इनकार पर धमकियां! दिल्ली की फैक्ट्री से अचानक लापता हुई कायमगंज की युवती, बदायूं के युवक समेत रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप
KAIMGANJ NEWS –रिश्ते का प्रस्ताव ठुकराने के बाद शुरू हुआ कथित धमकियों का सिलसिला, 30[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS साइबर ठगी के तार कायमगंज तक पहुंचे, दिल्ली पुलिस ने दी दबिश!
KAIMGANJ NEWS –बैंक खातों में पहुंची थी धोखाधड़ी की रकम, जांच के सिलसिले में दो[...]
Nov