KAIMGANJ NEWS –खौफनाक अल्टीमेटम: “शासन की प्राथमिकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, घर-घर जाकर बनाओ गोल्डन कार्ड”कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
आयुष्मान कार्ड योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में आ गया है। गुरुवार को कायमगंज सीएचसी (CHC) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उपमुख्य चिकित्साधिकारी (डिप्टी CMO) डॉ. रंजन गौतम ने समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाह कर्मचारियों की जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि आयुष्मान योजना में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और काम में कोताही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी सभागार में आयोजित बैठक में डॉ. रंजन गौतम के तेवर तल्ख नजर आए। उन्होंने आशा बहुओं, संगिनियों और स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे केवल कागजी खानापूर्ति न करें। उन्होंने कहा:
-
- सबसे पहले आशा बहुएं अपना और अपने परिवार का गोल्डन कार्ड सुनिश्चित करें।
- चिन्हित लाभार्थियों की सूची लेकर घर-घर दस्तक दें।
- योजना का लाभ पात्रों तक पहुँचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें लापरवाही का मतलब सीधे कार्रवाई है।
“जिस क्षेत्र में प्रगति खराब मिली, वहां की आशा और संबंधित कर्मचारी अपना बोरिया-बिस्तर बांध लें। शासन की सबसे महत्वपूर्ण योजना में सुस्ती का मतलब है अपनी नौकरी से खिलवाड़।” — डॉ. रंजन गौतम, डिप्टी CMO
अधीक्षक को ‘कमांड’, खामियों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
डिप्टी CMO ने चिकित्साधीक्षक डॉ. विपिन कुमार को निर्देशित किया कि वे केवल रिपोर्ट न देखें, बल्कि आशाओं के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने तकनीकी दिक्कतों को तत्काल दूर करने के आदेश दिए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना के कवच से वंचित न रहे। बैठक खत्म होने के बाद डॉ. गौतम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए अस्पताल परिसर में चकाचक साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इस दौरान बीपीएम मोहित गंगवार, वीसीपीएम विनय मिश्रा समेत तमाम स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे, जो साहब के तेवर देखकर पसीने-पसीने नजर आए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun