KAIMGANJ NEWS रसोई गैस संकट: लाइन में उपभोक्ता, पेट की आग बुझाने के लिए लकड़ी से चूल्हा जलाना बनी मजबूरी

Picsart 26 03 12 17 51 02 740

KAIMGANJ NEWS – एक सप्ताह पहले से बुक सिलेंडर भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहे – आखिर शासन – प्रशासन कब देगा इस ओर ध्यान, इधर जलौनी लकड़ी की कीमतों में भी हो रही बढ़ोत्तरी
कायमगंज / फर्रुखाबाद12 मार्च2026
कायमगंज क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से उपभोक्ता बुरी तरह परेशान हैं। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी अधिकांश उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई परिवारों को मजबूरी में फिर से लकड़ी के चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।
गैस की अनुपलब्धता के कारण जलाने वाली लकड़ी की मांग अचानक बढ़ गई है। पहले जो लकड़ी 3 से 4.50 रुपये प्रति किलो के बीच आसानी से मिल जाती थी, अब वही 5 से 7 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि संकट की इस घड़ी में गैस वितरक आपदा को अवसर बनाकर मुनाफा कमाने में जुटे हैं।
कई उपभोक्ताओं के अनुसार उन्होंने 3 या 4 मार्च को गैस सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन अभी तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिली। उनका आरोप है कि एजेंसियों के पास स्टॉक होने के बावजूद वितरण व्यवस्था सही ढंग से नहीं की जा रही। यदि सिलेंडर समय पर हाकरों को सौंप दिए जाएं, तो वे आसानी से घर-घर पहुंचा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
परिणामस्वरूप एजेंसियों के बाहर सुबह से शाम तक उपभोक्ताओं की भीड़ और लंबी लाइनें देखी जा सकती हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो समस्या और गंभीर हो सकती है। अब सवाल उठ रहा है कि इस विषम परिस्थिति में शासन-प्रशासन कब जागेगा और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए क्या ठोस कदम उठाएगा, या फिर व्यवस्था यूँ ही कुंभकरणी नींद में सोती रहेगी। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर असर पड़ा है। यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है, जिसका सीधा असर आम जनता की रसोई पर पड़ रहा है।
फिलहाल उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी मांग यही है कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमित की जाए और वितरण व्यवस्था पारदर्शी बनाकर लोगों को राहत दी जाए।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes