KAIMGANJ NEWS झोलाछाप के फेर में उजड़ गई गोद: चार दिन के बुखार ने ली 14 वर्षीय अनीता की जान, सीएचसी पहुँचते ही पसरा मातम

Picsart 26 03 11 04 04 41 923

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मौसमी बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर के मोहल्ला चिलाका में एक 14 वर्षीय किशोरी की तेज बुखार के चलते असामयिक मौत हो गई। चार दिनों तक निजी चिकित्सकों और झोलाछापों के चक्कर काटने के बाद जब परिजन मासूम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद अस्पताल परिसर परिजनों की चीखों से दहल उठा। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला चिलाका निवासी बाबू सिंह की 14 वर्षीय पुत्री अनीता पिछले चार पांच दिनों से तेज बुखार की चपेट में थी। मृतका की बुआ गुड़िया ने रुंधे गले से बताया कि शुरुआत में उन्होंने अनीता को मामूली बुखार समझकर स्थानीय स्तर पर एक निजी चिकित्सक को दिखाया था। चार पाच दिनों तक दवाइयां चलती रहीं, लेकिन अनीता की हालत में सुधार होने के बजाय गिरावट आती गई। मंगलवार को जब उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई और शरीर पीला पड़ने लगा, तब आनन-फानन में उसे CHC कायमगंज लाया गया। जैसे ही परिजन अनीता को लेकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल हुए, ड्यूटी पर तैनात डॉ. विपिन कुमार ने तत्काल उसकी जांच की। नब्ज टटोलते ही डॉक्टर के चेहरे पर मायूसी छा गई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का मानना है कि इलाज में हुई देरी और संक्रमण का स्तर बढ़ जाना मौत का मुख्य कारण हो सकता है। अनीता की मौत की खबर सुनते ही पिता बाबू सिंह और बुआ गुड़िया के पैरों तले जमीन खिसक गई। अस्पताल के गलियारों में परिजनों का करुण क्रंदन सुनकर हर किसी की आँखें नम हो गईं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि अनीता एक होनहार बच्ची थी और उसकी इस तरह अचानक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

​स्वास्थ्य विभाग पर सवालिया निशान!

​इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सक्रिय झोलाछाप डॉक्टरों और समय पर उचित इलाज न मिल पाने की समस्या को उजागर कर दिया है। ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में लोग अक्सर सरकारी अस्पताल जाने के बजाय निजी क्लीनिकों के चक्कर में कीमती समय गंवा देते हैं, जिसका खामियाजा अनीता जैसी मासूमों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ता है।

​ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes