KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘एक्शन’: विवाहिता शिवानी के कत्ल का मुख्य आरोपी पति दबोचा, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

Picsart 26 03 10 21 39 03 828

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमनगर में हुई विवाहिता शिवानी की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले के मुख्य सूत्रधार और मृतका के पति विजय को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वह खूनी हथियार भी बरामद कर लिया है, जिससे शिवानी की जीवनलीला समाप्त की गई थी। अब पुलिस की निगाहें फरार सास-ससुर पर टिकी हैं, जिनकी तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। ​घटना की पृष्ठभूमि बेहद दर्दनाक है। घसिया चिलौली निवासी चंद्रकिशोर कोरी ने अपनी बेटी शिवानी का निकाह चार साल पहले बड़े अरमानों के साथ प्रेमनगर के विजय से किया था। लेकिन उसे क्या पता था कि ससुराल वाले मकान बनवाने के नाम पर रुपयों के भूखे भेड़िए बन जाएंगे। आरोप है कि शनिवार को विवाद इस कदर बढ़ा कि पति, सास, ससुर और देवर ने मिलकर शिवानी को बेरहमी से पीटा। इसी बीच हैवान बने पति विजय ने धारदार हथियार से वार कर शिवानी को लहूलुहान कर दिया। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान शिवानी ने दम तोड़ दिया, जिससे उसकी 14 महीने की मासूम बेटी काव्या अब अनाथ हो गई है। वारदात के बाद से ही आरोपी विजय फरार चल रहा था। क्षेत्राधिकारी (CO) राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को मुडौल ईंट भट्टा के पास से धर दबोचा। पुलिस ने विजय की निशानदेही पर घर के पास ही छिपाकर रखा गया ‘आला-ए-कत्ल’ (हत्या में प्रयुक्त हथियार) भी बरामद कर लिया है।

फरार सास-ससुर की खैर नहीं, पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

​मामले में नामजद सास पुष्पा और ससुर रामनिवास अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। क्षेत्राधिकारी राजेश द्विवेदी ने कड़े लहजे में कहा कि:

​”मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। कानून के हाथ लंबे हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”

​इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, वहीं पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय की आस जगी है।

ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज तहसील में किसानों का फूटा गुस्सा: भ्रष्टाचार, लापरवाही और अव्यवस्था के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

KAIMGANJ NEWS -लेखपालों की गड़बड़ी, फसल नुकसान, बिजली संकट और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

Farrukhabad news कमालगंज में रसोई गैस संकट गहराया, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा — सड़क जाम कर जताया विरोध

Farrukhabad news -कई दिनों से गैस न मिलने पर लोगों का धैर्य टूटा -महिलाओं ने[...]

DELHI NEWS

Delhi news हॉर्मुज पर ‘डबल नाकाबंदी’, लेबनान में हमले जारी—ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध में गतिरोध गहराया, वैश्विक संकट के संकेत”

Delhi news -तेल आपूर्ति पर असर, कूटनीति विफल; ईरान-अमेरिका आमने-सामने,इजराइल-लेबनान मोर्चा भी गरम नई दिल्ली[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news वोल्टेज की मार, मक्का की फसल बेकार! शमशाबाद में बिजली विभाग की लापरवाही से सैकड़ों बीघा खेत सूखने की कगार पर

Farrukhabad news शमशाबाद, फर्रुखाबाद। ब्लॉक क्षेत्र में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही अब किसानों पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी के[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गौशाला निरीक्षण में मिलीं खामियां, डीएम सख्त—लापरवाही पर वेतन रोकने और नोटिस के निर्देश

Farrukhabad news -रजिस्टर गायब, CCTV बंद, अफसर नदारद—व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के सख्त आदेश फर्रुखाबाद,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बीच-बचाव करना पड़ा भारी: दबंगों ने पीआरडी जवान को पीटा, जान से मारने की दी धमकी

KAIMGANJ NEWS -शराब ठेके के बाहर चल रहा था विवाद, शांत कराने पहुंचे थे जवान[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes