Delhi news मिडिल ईस्ट युद्ध तनाव के बीच LPG को लेकर उपभोक्ताओं व अन्य में व्याप्त चिंता पर सरकार बोली—घरेलू गैस सप्लाई रहेगी सामान्य

IMG 20260311 WA0192

Delhi news – चिंता का ही कारण है कि गैस वितरक एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की बहुत अधिक भीड़ पहुंचने लगी है
नई दिल्ली :-
( द एंड टाइम्स न्यूज )
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच देश में LPG गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी और आम लोगों की रसोई गैस को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जाएगी।
दरअसल, ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़े तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने गैस वितरण को लेकर पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत घरेलू उपयोग, CNG और PNG सेक्टर को 100 प्रतिशत गैस सप्लाई देने का फैसला किया गया है।
फिलहाल देश में करीब 40 दिन का LPG स्टॉक मौजूद है। संभावित संकट को देखते हुए सरकार ने रिफाइनरियों को घरेलू उत्पादन बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के बीच अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, ताकि उपलब्ध स्टॉक लंबे समय तक चल सके।
ऐसी परिस्थितियों में कई बार गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या कृत्रिम कमी की शिकायतें भी सामने आती हैं। अगर गैस डीलर बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं दे रहा है या अतिरिक्त पैसे मांग रहा है, तो उपभोक्ता संबंधित कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
=दिए गए नम्बरों की जारी सूची =
इंडेन गैस हेल्पलाइन नंबर
1800-2333-555 (टोल फ्री)
7718955555 (बुकिंग व शिकायत)
भारत गैस हेल्पलाइन नंबर
1800-22-4344 (टोल फ्री)
7715012345 (LPG बुकिंग)
एचपी गैस हेल्पलाइन नंबर
1800-2333-555 (टोल फ्री)
9493602222 (HP Anytime LPG)
उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे
हमेशा अधिकृत डीलर से ही गैस सिलेंडर लें। साथ ही डिलीवरी के समय रसीद अवश्य लें , एवं एमआरपी से अधिक कीमत न दें। यदिगैस एजेंसी सिलेंडर देने से मना करे तो तुरंत शिकायत करें।
सरकार का कहना है कि फिलहाल देश में घरेलू LPG की सप्लाई सामान्य है, इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। कहीं भी अनियमितता या ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो चीफ -जयपाल सिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes