KAIMGANJ NEWS रमजान-ए-पाक के मुक़द्दस मौके पर लाडले ग्राम प्रधान द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार में हजारों की संख्या में शामिल हुए अकीकतमंद रोजेदार

Picsart 26 03 11 20 27 08 877

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद।
रहमतों, बरकतों और मगफिरत से भरे मुक़द्दस माह रमजान-उल-मुबारक के पवित्र दिनों में नगर के निकट स्थित ग्राम कलाखेल में एक बेहद रूहानी और भावुक मंजर देखने को मिला। क्षेत्र की जानी-मानी शख्सियत उमर सैफ उर्फ लाडले प्रधान के आवास पर आयोजित रोज़ा इफ्तार में हजारों की तादाद में अकीदतमंद रोज़ेदार शामिल हुए और इबादत के इस मुक़द्दस माह की बरकतों में शरीक बने।
=मगरिब की अज़ान के साथ खुला रोज़ा=
जैसे ही मगरिब की अज़ान की सदाएं फिज़ा में गूंजीं, रोज़ेदारों ने सुन्नत के मुताबिक खजूर से अपना रोज़ा कुशादा किया। इफ्तार के बाद सभी ने सामूहिक रूप से नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान सफों में खड़े अकीदतमंदों ने पूरी अकीदत और खशू-खुजू के साथ रब की बारगाह में सजदा किया।
नमाज़ के बाद जब दुआ के लिए हजारों हाथ उठे तो माहौल पूरी तरह रूहानी हो उठा। रोज़ेदारों ने अल्लाह तआला की बारगाह में मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और दुनिया के अशांत इलाकों में शांति बहाली के लिए दिल से दुआएं मांगीं। हर शख्स की जुबां पर इंसानियत, भाईचारे और सलामती की दुआ थी।

‘दहका-ए-नजात’ की शुरुआत की गवाही
रमजान का 21वां रोज़ा उस मुकाम का आगाज़ माना जाता है जिसे ‘दहका-ए-नजात’ कहा जाता है, यानी जहन्नुम की आग से निजात का दौर। इसी रात से रमजान की ताक रातों की शुरुआत भी मानी जाती है, जिनमें शब-ए-कद्र की तलाश की जाती है। हदीस के मुताबिक शब-ए-कद्र की एक रात की इबादत हजार महीनों की इबादत से अफजल बताई गई है।
लाडले प्रधान के यहां उमड़ी अकीदतमंदों की भारी भीड़ इसी मुक़द्दस सफर की शुरुआत की गवाह बनी।
=बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद=
इस रूहानी और भाईचारे से भरपूर आयोजन में पूर्व विधायक अजीत कठेरिया ,बाबू खान, परवेज खान, नदीम, बबलू, आसिफ, इमरान खान, पप्पू भाई, नाजिम खान, आज़म, अदनान और, प्यारे खा, समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।देर रात तक चले इस इफ्तार आयोजन ने न सिर्फ रमजान की बरकतों को साझा किया, बल्कि कौमी एकता, मोहब्बत और इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल भी पेश की।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes