KAIMGANJ NEWS कायमगंज CHC बना ‘वसूली का अड्डा’: जच्चा-बच्चा की सलामती के बदले मांगे 2100 रुपये, मना करने पर परिजनों को पीटा

Picsart 26 03 08 13 06 28 083

KAIMGANJ NEWS –नर्स की दबंगई: ₹700 देने पर भड़की ‘सिस्टर जी’, वीडियो बनाया तो मोबाइल छीनकर काटा हंगामा; अधीक्षक बोले- होगी कठोर कार्रवाई

कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

सरकारी अस्पताल या भ्रष्टाचार की मंडी? यह सवाल एक बार फिर कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की कार्यप्रणाली पर खड़ा हो गया है। यहाँ मानवता को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ प्रसव के बाद खुशियाँ मनाने के बजाय पीड़ित परिवार को नर्स की गालियाँ और थप्पड़ खाने पड़े। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात नर्स ने डिलीवरी के बदले ‘नजराने’ की मांग की और पैसे कम होने पर जमकर तांडव किया। ग्राम गऊटोला निवासी जगतराम ने बताया कि रविवार (8 मार्च 2026) की रात करीब 1:00 बजे उनकी पुत्रवधू जय देवी ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अस्पताल की नर्स शीतल ने इस खुशी की कीमत लगा दी। आरोप है कि नर्स ने कार्य के बदले ₹2100 की मांग की।

​गरीब परिवार ने अपनी हैसियत के हिसाब से ₹700 देने की कोशिश की, तो नर्स ‘आगबबूला’ हो गई। नर्स ने न केवल उन रुपयों को फेंक दिया, बल्कि जगतराम के पुत्र (नवजात के पिता) को थप्पड़ जड़ दिए।

वीडियो बनाया तो एम्बुलेंस चालक ने दिखाया ‘दम’

​जब अस्पताल में मौजूद अन्य तीमारदारों ने नर्स की इस अवैध वसूली और बदतमीजी का वीडियो बनाना शुरू किया, तो हंगामा और बढ़ गया। नर्स ने अन्य लोगों को इकट्ठा कर परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब एक एम्बुलेंस चालक ने गुंडागर्दी दिखाते हुए तीमारदारों से मोबाइल छीन लिया और साक्ष्य मिटाने के लिए वीडियो डिलीट कर दिया। हालांकि, एक वीडियो सुरक्षित बच गया है, जिसे अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया गया है।

Picsart 26 03 08 13 02 03 930

अफसरों की चेतावनी भी बेअसर: बेलगाम हुआ स्टाफ

​चौंकाने वाली बात यह है कि अभी बीते दिन ही तहसील दिवस में सीएमओ (CMO) से अस्पताल में अवैध वसूली की शिकायत हुई थी। सीएमओ ने खुद अस्पताल पहुंचकर स्टाफ को कड़ी चेतावनी दी थी, लेकिन 24 घंटे भी नहीं बीते कि स्वास्थ्य कर्मियों ने अधिकारियों की चेतावनी को ठेंगे पर रखकर अपनी असलियत दिखा दी। ऐसा लगता है कि यहाँ के कर्मचारियों को न तो कानून का डर है और न ही उच्चाधिकारियों का।

“घटना बेहद निंदनीय है। संबंधित स्टाफ नर्स को नोटिस जारी कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ महोदय को भी रिपोर्ट भेज दी गई है।”

डॉ. विपिन कुमार, अधीक्षक, CHC कायमगंज

 

बड़ा सवाल: क्या गरीब मरीजों के लिए बने ये सरकारी अस्पताल अब सिर्फ ‘कमीशन’ और ‘वसूली’ के केंद्र बनकर रह जाएंगे? अब देखना यह है कि प्रशासन इस दबंग नर्स पर क्या कार्रवाई करता है या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीपी विद्या निकेतन के सभागार में 15[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में झूमा शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान, वीरों की गाथा ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वन क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजादी के जश्न में रंगा व्यापार संगठन कार्यालय, शान से फहराया तिरंगा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS द एंड टाइम्स न्यूज चैनल की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीपू भाई सुभानपुर की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्र व नगर वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS हर साल 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन क्या हमने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शबनम बुक स्टोर नई बस्ती रोड कायमगंज शीलू भाई लालू भाई की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, सपनों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes