KAIMGANJ NEWS विदेश नीति पर स्पष्टता जरूरी, गलत को गलत कहने का साहस दिखाए सरकार: सलमान खुर्शीद

IMG 20260307 WA0368

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश की पारंपरिक विदेश नीति अब लगभग समाप्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भारत ने अपनी सामरिक स्वतंत्रता खो दी है और अब देश अपने हितों के बजाय दूसरों के निर्देशों पर चलने को मजबूर है।

​सामरिक स्वतंत्रता पर सवाल

​पितौरा स्थित एक निजी आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान खुर्शीद ने ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का हवाला देते हुए कहा कि भारत अब अपनी शर्तों पर निर्णय नहीं ले पा रहा है। रूस से तेल खरीद के मामले पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा:

​”हमें बताया जा रहा है कि अमेरिका ने 30 दिन की अनुमति दी है। यदि भारत को किसी दूसरे देश से अनुमति लेकर व्यापार करना पड़ रहा है, तो यह स्पष्ट है कि हम स्वतंत्र निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। प्रधानमंत्री इसे ‘अपनी शर्तें’ कह सकते हैं, लेकिन हकीकत में यह समर्पण है।”

 

​गाजा के मुद्दे पर घेरा

​गाजा पट्टी में जारी संघर्ष और मासूमों की मौत पर सरकार के रुख की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी हमास के हमले का समर्थन नहीं करती, लेकिन निर्दोष बच्चों की जान जाने पर भारत को विरोध दर्ज कराने का साहस दिखाना चाहिए। उन्होंने पीएम मोदी की इजराइल यात्रा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर इजराइल ने भारत को किस बात का धन्यवाद दिया? क्या हमने उन्हें मासूमों पर हमले की मौन स्वीकृति दी थी? उन्होंने जोर देकर कहा कि एक सच्चा मित्र वही है जो गलत को गलत कहने की हिम्मत रखे।

​अटल जी का दिया उदाहरण

​अपनी बात को पुख्ता करने के लिए खुर्शीद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण दिया। उन्होंने याद दिलाया कि जब चीन ने वियतनाम पर हमला किया था, तब अटल जी अपनी चीन यात्रा बीच में ही छोड़कर विरोध स्वरूप स्वदेश लौट आए थे। आज की सरकार में वैसा नैतिक साहस नजर नहीं आता।

​गठबंधन की राजनीति और मायावती पर रुख

​आगामी चुनावों और मायावती के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले पर खुर्शीद ने कहा कि आज की राजनीतिक सच्चाई यही है कि बड़ी पार्टियां भी बिना गठबंधन के प्रभावी नहीं रह सकतीं। उन्होंने कहा:

  • ​समझौता जरूरी: गठबंधन में कुछ पाना और कुछ खोना पड़ता है, लेकिन यह व्यापक जनहित में होता है।
  • ​कार्यकर्ताओं का मनोबल: सीटें कम होने से जमीनी कार्यकर्ता निराश होते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय नेतृत्व को लेना होता है।
  • ​यूपीए का उदाहरण: यूपीए सरकार गठबंधन की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण थी।

​ये रहे मौजूद:

इस अवसर पर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, उमर खुर्शीद, कांग्रेस नेता अनिल मिश्रा, मृत्युंजय शर्मा, शकुंतला देवी, जुनैद खान, उजैर अली खान सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes