Delhi news सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला; केंद्र सरकार बनाएगी 3 सदस्यीय पैनल, शिकंजे में आएंगे दवा लॉबी के ‘फ्रीबीज’
नई दिल्ली:
क्या आपका डॉक्टर आपको वही दवा लिख रहा है जो आपकी बीमारी के लिए जरूरी है, या फिर उस दवा के पीछे फार्मा कंपनियों के महंगे गिफ्ट, फाइव-स्टार होटल के बिल और स्विट्जरलैंड-पेरिस के मुफ्त हॉलिडे पैकेज छिपे हैं? डॉक्टरों और दवा कंपनियों के बीच वर्षों से चल रहे इस ‘अनैतिक गठजोड़’ पर अब देश की सबसे बड़ी अदालत का डंडा चलने वाला है। सुप्रीम कोर्ट ने फार्मा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को दिए जाने वाले महंगे उपहारों, ट्रैवल ट्रिप्स और हॉस्पिटैलिटी पर सख्त कानूनी नकेल कसने की मांग वाली याचिका पर अपनी विस्तृत सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत के सामने यह कड़वी हकीकत खुल कर सामने आई कि कैसे चंद अनैतिक फार्मा कंपनियां अपना मुनाफा बढ़ाने के लिए डॉक्टरों को महंगे गैजेट्स, सोने के सिक्के, सेमिनार के नाम पर परिवार समेत विदेश यात्राएं और लग्जरी सुविधाएं परोसती हैं। इस ‘फ्रीबीज कल्चर’ का सीधा खामियाजा आम मरीज को भुगतना पड़ता है। डॉक्टर सस्ती जेनेरिक दवाओं की जगह वही महंगी ब्रांडेड दवाएं लिखते हैं, जिनका कमीशन या नजराना उन्हें पहले ही मिल चुका होता है। दवा कंपनियां इन ‘गिफ्ट्स’ का पूरा खर्च दवाओं की एमआरपी में जोड़कर सीधे मरीज की जेब काटती हैं। सुनवाई के दौरान मौजूदा नियमों की सबसे बड़ी खामी भी बेनकाब हुई। मौजूदा ‘यूनिफॉर्म कोड फॉर फार्मास्युटिकल मार्केटिंग प्रैक्टिसेज’ (UCPMP) अब तक केवल एक स्वैच्छिक गाइडलाइन बनकर रह गया है, जिसका कोई कानूनी डंडा नहीं है। मेडिकल काउंसिल के नियम रिश्वत लेने वाले डॉक्टरों पर तो कार्रवाई की बात करते हैं, लेकिन रिश्वत देने वाली दिग्गज फार्मा कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए कोई मजबूत और दंडात्मक कानूनी प्रावधान नहीं है। इसी दोहरे रवैये को लेकर याचिकाकर्ताओं ने अदालत से मांग की है कि फार्मा कंपनियों के लिए भी एक बाध्यकारी और सख्त कानूनी ढांचा तय किया जाएगा । मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत को सूचित किया है कि वह इस अनैतिक खेल पर लगाम लगाने के लिए एक 3 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन कर रही है। यह समिति डॉक्टरों और फार्मा कंपनियों के बीच गिफ्ट कल्चर को रोकने, मौजूदा दिशा-निर्देशों की समीक्षा करने और एक सख्त कानूनी ढांचे की जरूरत व उसके स्वरूप की जांच कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।
सुप्रीम कोर्ट के सुरक्षित फैसले पर अब पूरे देश की नजरें टिकी हैं। यदि अदालत ने इस गठजोड़ पर सख्त कानूनी दिशा-निर्देश जारी किए, तो दवा बाजार में वर्षों से फल-फूल रहे इस काले कारोबार की कमर टूटना तय है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!
Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना
KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिल्ली रूट पर PWD की ‘लापरवाही का दलदल’: रेलवे क्रॉसिंग के पास गहरे गड्ढों में फंसी हजारों जिंदगियां, गिट्टी डालने का दावा निकला खोखला
KAIMGANJ NEWS –आगरा, अलीगढ़ और राजस्थान को जोड़ने वाले हाईवे पर बिछा हादसों का जाल;[...]
Sep
DELHI NEWS
Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी
Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल
Farrukhabad news तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS चुनावी रंजिश में जयसिंहपुर में खूनी खेल: शराब के नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, छत से बंदूक तान झोंकी दनादन फायरिंग
KAIMGANJ NEWS कोटेदार चयन की पुरानी अदावत को लेकर देर रात बरपा कहर, गोलियों की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित
KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]
Sep