KAIMGANJ NEWS चुनावी रंजिश में जयसिंहपुर में खूनी खेल: शराब के नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, छत से बंदूक तान झोंकी दनादन फायरिंग

Picsart 26 03 24 06 46 33 213

KAIMGANJ NEWS कोटेदार चयन की पुरानी अदावत को लेकर देर रात बरपा कहर, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका

  • गाली-गलौज का विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी; चार नामजदों पर मुकदमा दर्ज

कायमगंज (ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान)।

कोतवाली क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में राशन कोटे के चुनाव को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने देर रात बेहद हिंसक मोड़ ले लिया। शराब के नशे में धुत दबंगों ने न सिर्फ एक ग्रामीण के घर पर चढ़ाई कर लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी, बल्कि इलाके में दहशत फैलाने के लिए छत पर चढ़कर बंदूक से दनादन हवाई फायरिंग भी झोंक दी। गोलियों की गूंज से शांत पड़ा गांव अचानक थर्रा उठा और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ के लिए जाल बिछा दिया है।

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, घर के बाहर बोला हमला

घटना 9 सितंबर की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जयसिंहपुर गांव निवासी पीड़ित सावेन्द्र सिंह के अनुसार, गांव में हुए कोटेदार के चुनाव को लेकर विपक्षी पक्ष उनसे लंबे समय से खार खाए बैठा था। आरोप है कि इसी चुनावी रंजिश की आग में जल रहे गांव के रिंकू उर्फ उपेंद्र यादव, चंद्रपाल, उसका भाई राजीव यादव और रामरहीश शराब के नशे में धुत होकर सावेन्द्र के घर के बाहर आ धमके।

​आरोपी दरवाजे पर खड़े होकर जोर-जोर से भद्दी-भद्दी गालियां बकने लगे और जातिसूचक व आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ललकारने लगे। जब सावेन्द्र सिंह ने बाहर निकलकर गाली-गलौज करने का विरोध किया और शांत रहने की हिदायत दी, तो नशे में चूर दबंगों का पारा चढ़ गया।

लाठी-डंडों से पीटा, फिर छत पर चढ़कर दागी गोली

विरोध से बौखलाए चारों आरोपियों ने सावेन्द्र पर अचानक हमला बोल दिया। लात-घूंसों और डंडों से सावेन्द्र को सड़क पर गिरा-गिराकर बेरहमी से पीटा गया। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ते, तब तक हमलावर पीड़ित को लहूलुहान कर चुके थे और जाते-जाते पूरे परिवार को जान से मारने की खुली धमकी दे गए।

​मामला यहीं नहीं थमा; मारपीट के बाद अपने घर पहुंचे आरोपियों के सिर से रंजिश का खुमार नहीं उतरा। आरोप है कि रिंकू उर्फ उपेंद्र यादव अपने घर की छत पर चढ़ गया और हाथ में लाइसेंसी बंदूक लहराते हुए हवाई फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए कई राउंड फायर से रात के सन्नाटे में गांव दहल उठा और लोग अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद करने को मजबूर हो गए।

डायल 112 पर दी सूचना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फायरिंग की आवाज से सहमे ग्रामीणों और पीड़ित पक्ष ने तत्काल इमरजेंसी नंबर डायल 112 पर फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित सावेन्द्र सिंह ने घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी।

​कायमगंज कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिंकू उर्फ उपेंद्र यादव, चंद्रपाल, राजीव यादव और रामरहीश के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और अवैध फायरिंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की जब्ती की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में सैलाब की दस्तक: कुआं खेड़ा में घुटनों तक भरा पानी, PWD की चोक पुलिया ने बढ़ाई आफत, दहशत के साए में ग्रामीण

KAIMGANJ NEWS–बिरिया डांडा–कुआं खेड़ा संपर्क मार्ग बना ‘तालाब’, मवेशियों के चारे का संकट गहराया ​दुकान-मकानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS महिला चिकित्सालय की ऊपरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं, मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS बिजली पैनल में आग लगते ही दौड़े डॉक्टर-कर्मी, तत्काल सप्लाई बंद कर बुझाई[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा के कटान का कहर! समैचीपुर चितार में बची जमीन, अब बांस की ढाल बनेगी सहारा

Farrukhabad news तेज धार के सामने सिंचाई विभाग ने कसी कमर, बंबू क्रेट से थामेंगे[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes