Farrukhabad news तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से मची चीख-पुकार
- लहूलुहान हालत में दंपती, दो मासूम बच्चों और साले को निकाला गया बाहर
- गृहस्वामी के सिर में लगे चार टांके, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती
फर्रुखाबाद। भोर का सन्नाटा, गहरी नींद में सोता परिवार और अचानक गूंजा जोरदार धमाका… पलक झपकते ही हंसता-खेलता आशियाना मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौली में शुक्रवार तड़के कुदरत का ऐसा कहर टूटा कि पूरा गांव दहल उठा। यहां एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसके मलबे में दबकर गृहस्वामी दंपती, उनके दो मासूम बच्चों और रिश्तेदार समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। गांव नौली निवासी यशपाल यादव खेती-किसानी कर किसी तरह अपने परिवार की गृहस्थी चला रहे हैं। गांव में उनका दो कमरों का कच्चा मकान था, जिसमें वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे जब पूरा परिवार गहरी नींद के आगोश में था, तभी अचानक एक कमरे की कच्ची छत भरभराकर नीचे आ गिरी। छत गिरते ही पास के दूसरे कमरे की दीवार भी उसकी चपेट में आकर ढह गई। जोरदार आवाज और धूल के गुबार के बीच मलबे में दबे परिजनों की दर्दनाक चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण सन्न रह गए। चीखें सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। टॉर्च की रोशनी में ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए मलबा हटाने का रेस्क्यू शुरू किया और मलबे के नीचे दबे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला। हादसे में गृहस्वामी यशपाल यादव, उनकी पत्नी मीना, 3 वर्षीय मासूम बेटा अक्षय, 2 वर्षीय नन्ही बेटी अंजलि और कमालगंज क्षेत्र से आए यशपाल के साले रविंद्र बुरी तरह जख्मी हो गए।
घायल रविंद्र ने बताया कि मलबे से निकालने के बाद गंभीर रूप से जख्मी यशपाल को आनन-फानन में पास के ही एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। वहां यशपाल की हालत बिगड़ती देख और सिर से लगातार बहते खून को देखते हुए डॉक्टर ने तुरंत हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने मीना, दोनों बच्चों अक्षय व अंजलि और रविंद्र को प्राथमिक उपचार देकर ओपीडी में रखा, जबकि सिर पर गहरी चोट लगने के कारण लहूलुहान यशपाल को तुरंत वार्ड में भर्ती कराया गया। यशपाल के सिर में चार गंभीर टांके आए हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, इस दर्दनाक हादसे के बाद से गांव में मातम और दहशत का माहौल है।
रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान, फर्रुखाबाद


DELHI NEWS
Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी
Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल
Farrukhabad news तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS चुनावी रंजिश में जयसिंहपुर में खूनी खेल: शराब के नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, छत से बंदूक तान झोंकी दनादन फायरिंग
KAIMGANJ NEWS कोटेदार चयन की पुरानी अदावत को लेकर देर रात बरपा कहर, गोलियों की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित
KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में सैलाब की दस्तक: कुआं खेड़ा में घुटनों तक भरा पानी, PWD की चोक पुलिया ने बढ़ाई आफत, दहशत के साए में ग्रामीण
KAIMGANJ NEWS–बिरिया डांडा–कुआं खेड़ा संपर्क मार्ग बना ‘तालाब’, मवेशियों के चारे का संकट गहराया दुकान-मकानों[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS महिला चिकित्सालय की ऊपरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं, मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS बिजली पैनल में आग लगते ही दौड़े डॉक्टर-कर्मी, तत्काल सप्लाई बंद कर बुझाई[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा के कटान का कहर! समैचीपुर चितार में बची जमीन, अब बांस की ढाल बनेगी सहारा
Farrukhabad news तेज धार के सामने सिंचाई विभाग ने कसी कमर, बंबू क्रेट से थामेंगे[...]
Sep