KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

file 00000000e56c82118f7ac517dd29150f

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का गड्ढा; बाइक सवार और महिलाएं गिरकर घायल
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
शहर के मुख्य बाजार श्यामागेट स्थित प्राचीन फूलमती मंदिर के सामने सड़क अचानक धंसने से जिम्मेदारों की व्यवस्था की पोल खुल गई है। सड़क धंसने से मंदिर के ठीक सामने करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। बारिश के पानी में यह गड्ढा दिखाई नहीं देने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा खतरा पैदा हो गया है। खास बात यह है कि महज तीन दिन बाद फूलमती मंदिर और सधवाड़ा मोहल्ले में गणेश उत्सव शुरू होने वाला है। ऐसे में श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली भीड़ को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद सड़क पर भारी जलभराव हो गया। पानी भरने के कारण सड़क धंसने से बना गहरा गड्ढा और मंदिर के पास नाली की खुली जगह नजर ही नहीं आ रही थी। इसी दौरान कई बाइक सवार और पैदल निकल रही महिलाएं पानी में छिपे गड्ढे और नाली की चपेट में आकर गिर गईं और घायल हो गईं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

file 0000000049588211aac3c9566f08711d
नाली की पुलिया का पत्थर भी गायब
सड़क धंसने की समस्या के साथ ही मंदिर के पास नाली की पुलिया का एक पत्थर भी कई दिनों से गायब है। खुले हिस्से के कारण पहले से ही लोगों को परेशानी हो रही थी, लेकिन अब सड़क धंसकर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बनने से खतरा कई गुना बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या दिखाई देने के बावजूद अब तक रास्ते को सुरक्षित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
शहर के कई हिस्सों का पानी पहुंचता है इसी रास्ते
स्थानीय लोगों के अनुसार शहर के कई हिस्सों से निकलने वाला बारिश का पानी इसी सड़क से होकर मंदिर के पास बने नाले तक पहुंचता है। यही वजह है कि बारिश होते ही यहां घंटों जलभराव की स्थिति बनी रहती है। लंबे समय से खराब सड़क और लगातार पानी के दबाव के कारण सड़क के नीचे की जमीन खोखली होती चली गई और गुरुवार की बारिश के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया।
लोगों का कहना है कि फिलहाल सड़क के ऊपर केवल पतली परत दिखाई दे रही है, जबकि नीचे की जमीन खोखली हो चुकी है। ऐसे में आसपास का हिस्सा भी कभी भी धंसने की आशंका बनी हुई है।
गणेश उत्सव से पहले बड़ा खतरा
फूलमती मंदिर और सधवाड़ा मोहल्ले में तीन दिन बाद गणेश उत्सव शुरू होना है। उत्सव के दौरान मंदिर और आसपास श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही होगी। ऐसे में मंदिर के ठीक सामने 10 फीट गहरा गड्ढा और खुली नाली किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभाग से मांग की है कि उत्सव शुरू होने से पहले सड़क की स्थिति की जांच कराकर गड्ढे को तत्काल सुरक्षित कराया जाए और नाली की पुलिया को भी दुरुस्त कराया जाए।
लोगों का कहना है कि बारिश के पानी में छिपा यह गड्ढा किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाया तो गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में सैलाब की दस्तक: कुआं खेड़ा में घुटनों तक भरा पानी, PWD की चोक पुलिया ने बढ़ाई आफत, दहशत के साए में ग्रामीण

KAIMGANJ NEWS–बिरिया डांडा–कुआं खेड़ा संपर्क मार्ग बना ‘तालाब’, मवेशियों के चारे का संकट गहराया ​दुकान-मकानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS महिला चिकित्सालय की ऊपरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं, मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS बिजली पैनल में आग लगते ही दौड़े डॉक्टर-कर्मी, तत्काल सप्लाई बंद कर बुझाई[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा के कटान का कहर! समैचीपुर चितार में बची जमीन, अब बांस की ढाल बनेगी सहारा

Farrukhabad news तेज धार के सामने सिंचाई विभाग ने कसी कमर, बंबू क्रेट से थामेंगे[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes