KAIMGANJ NEWS –आगरा, अलीगढ़ और राजस्थान को जोड़ने वाले हाईवे पर बिछा हादसों का जाल; उगी झाड़ियों ने छीनी सड़क की चौड़ाई
- फाटक बंद होते ही रेंगते हैं पहिए, कीचड़ की छींटों से दुकानदारों और ड्राइवरों में संग्राम
- कागजों में सिमटा एई का गिट्टी वाला वादा, एसई बोले—’मौसम ठीक होने पर देखेंगे’
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। दिल्ली का सफर और पाताल जैसे गड्ढों से होकर गुजरने की मजबूरी! लोक निर्माण विभाग (PWD) के निकम्मेपन की जीती-जागती तस्वीर कायमगंज-दिल्ली मुख्य मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास साफ देखी जा सकती है। अंतरराज्यीय स्तर पर फर्रुखाबाद को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, ताजनगरी आगरा, अलीगढ़, हाथरस और राजस्थान से जोड़ने वाले इस बेहद व्यस्त हाईवे की सूरत बद से बदतर हो चुकी है। क्रॉसिंग के ठीक मुहाने पर बने जानलेवा गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं, लेकिन कुंभकर्णी नींद में सोए विभाग को आम जनता की चीखें सुनाई नहीं दे रहीं।
खोखला साबित हुआ एई का वादा, एक तसला गिट्टी तक नहीं गिरी
सड़क की दुर्दशा पर जब जनता का आक्रोश फूटा था, तब PWD के सहायक अभियंता (AE) अरविंद ने बड़े-बड़े दावे करते हुए फौरी राहत के लिए गड्ढों में गिट्टी डलवाने की बात कही थी। हकीकत यह है कि दिन बीतते चले गए, मगर मौके पर एक ट्रॉली तो दूर, एक तसला गिट्टी तक नहीं गिराई गई। विभाग के इस झूठे आश्वासन से स्थानीय बाशिंदों और व्यापारियों में भारी आक्रोश खौल रहा है।
बारिश बनी काल, झाड़ियों ने निगला रास्ता
रिमझिम बारिश होते ही ये गहरे गड्ढे गंदे पानी से लबालब भर जाते हैं। पानी की सतह के नीचे छिपी गड्ढों की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण रोजाना बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। मुसीबत को दोगुना कर रही हैं सड़क के दोनों किनारों पर उगी बेतरतीब और घनी झाड़ियां, जिन्होंने रास्ते को बेहद संकरा बना दिया है। इसी मार्ग से होकर आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों मासूम स्कूली बच्चे और बुजुर्ग रोजाना गुजरते हैं, जिनकी जान हर पल दांव पर लगी रहती है।
फाटक गिरते ही भीषण जाम, कीचड़ से भड़क रहा दुकानदारों का गुस्सा
रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद होते ही सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबा रेला लग जाता है। जैसे ही ट्रेन गुजरने के बाद फाटक खुलता है, गड्ढों से बचने की आपाधापी में गाड़ियां एक-दूसरे पर चढ़ने लगती हैं। तेज रफ्तार से गड्ढों में उतरने वाले भारी वाहनों के पहियों से उछलने वाला गंदा कीचड़ सीधे सड़क किनारे की दुकानों और सामानों पर जा गिरता है। नतीजा यह है कि आए दिन दुकानदारों और वाहन चालकों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की नौबत आ रही है।
अफसरशाही का रटा-रटाया राग: ‘मौसम सुधरेगा तब करेंगे काम’
जब पूरे मामले पर अधीक्षण अभियंता (SE) अशोक कुमार से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने हमेशा की तरह टरकाने वाला बयान देते हुए पल्ला झाड़ लिया। उनका कहना है कि मौसम साफ होने के बाद ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। अब सवाल उठता है कि क्या PWD के अफसर किसी बड़े खूनी हादसे का इंतजार कर रहे हैं? जनता पूछ रही है कि जब तक मौसम मेहरबान होगा, तब तक इस हाईवे पर गड्ढों की बलि कौन चढ़ेगा?
रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान, कायमगंज

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में गूंजे बापू और शास्त्री जी के अमर तराने, नन्हें सितारों ने बांधा समां
KAIMGANJ NEWS रघुपति राघव की धुन से महका प्रांगण, तिरंगे को दी गई सलामी ‘अहिंसा[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बापू और शास्त्री के रंग में रंगा सी.पी. विद्या निकेतन: नन्हे कदमों की थाप से गूंजा देशभक्ति का तराना, डॉ. शिव ओम अंबर को मिला ‘गांधीयन सम्मान’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद सत्य, अहिंसा और सादगी के महानायकों की याद में सी.पी. विद्या[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कंपिल में दुस्साहसिक वारदात: रास्ते में रोककर साइकिल सवार ग्रामीण को बेरहमी से पीटा, सिर फोड़कर लहूलुहान किया; हमलावर फरार
Farrukhabd news–सिवारा-कंपिल मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश/बदमाशों का तांडव, बीच सड़क पर लाठियां भांजकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Shamshabad news गंगा का रौद्र रूप! चार मकान देखते ही देखते नदी में समाए, गांव में मचा हड़कंप
Shamshabad news –समैचीपुर चितार में तेज हुआ कटान, कई और घरों पर मंडरा रहा खतरा;[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आर-पार के मूड में ‘स्वास्थ्य की रीढ़’: कायमगंज में फूटा आशा बहुओं का गुस्सा, सीएचसी पर दूसरे दिन भी गरजीं कार्यकत्रियां; 5 अक्टूबर को लखनऊ में गूंजेगी ललकार
KAIMGANJ NEWS –15 दिन के मुकम्मल कार्य बहिष्कार का ऐलान, बेपटरी होने की कगार पर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news दहला शमसाबाद: 1 KM तक गूंजा बारूदी धमाका, 70 मीटर दूर जा गिरा लोहे का गेट; जिम्मेदार अफसरों के होंठ सिले
Farrukhabad news फर्रुखाबाद शमशाबा लाडमपुर दोयम इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बारूद का ऐसा[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरदोई के ‘लाल’ नरेश अग्रवाल के 75वें जन्मदिन पर व्यापारियों का सेवा संकल्प: ईंट-भट्ठे पर जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र, केक काट मनाया ‘दान दिवस’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश की सियासत के कद्दावर चेहरे और ‘हरदोई के लाल’[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तालाब का पानी सड़क पर, गांव की नालियां जाम; घसिया चिलौली के ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
KAIMGANJ NEWS –कूड़ा-कचरे से बजबजा रहीं नालियां, बारिश में बढ़ जाती है मुसीबत—जलभराव और गंदगी[...]
Oct