KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

IMG 20260911 WA0174

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति का काफिला

  • ​जिलाध्यक्ष अली कायम के नेतृत्व में स्टेशन पर गूंजे गगनभेदी नारे, ट्रेन पकड़कर बनारस कूच
  • ​हक की लड़ाई के लिए आर-पार के मूड में अन्नदाता, प्रदेशभर से जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)। अपने वाजिब हक और किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने एक बार फिर ताल ठोक दी है। संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर धर्म नगरी काशी (बनारस) में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय चिंतन शिविर में अपनी पूरी ताकत दिखाने के लिए कायमगंज से किसानों की भारी-भरकम ‘फौज’ कूच कर गई। शुक्रवार को कायमगंज रेलवे स्टेशन पर अन्नदाताओं के जोरदार नारों और तेवरों से माहौल गरमा गया। जिलाध्यक्ष अली कायम की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का यह जत्था ट्रेन में सवार होकर बनारस के लिए रवाना हुआ।

​रामनगर पुराने पोखरा में सजेगा महामंथन का मंच

संगठन पदाधिकारियों के मुताबिक, बनारस के रामनगर स्थित पुराने पोखरा मैदान में 12 और 13 तारीख को भाकियू लोकशक्ति का ऐतिहासिक चिंतन शिविर आयोजित हो रहा है। इस शिविर में समूचे उत्तर प्रदेश के हर जिले से हजारों की तादाद में किसान और पदाधिकारी जुटेंगे। शिविर का मुख्य मकसद किसानों की बदहाली, खाद-बीज की किल्लत, फसलों के वाजिब दाम और सरकारी तंत्र की अनदेखी के खिलाफ आंदोलन का नया खाका खींचना है।

Picsart 26 09 05 15 45 45 958

​स्टेशन पर दिखा जोश, गूंजे किसान एकता के नारे

कायमगंज रेलवे स्टेशन पर जत्थे की रवानगी से पहले सैकड़ों किसान एकत्रित हुए। किसानों के हाथों में संगठन के झंडे और जुबां पर ‘किसान एकता जिंदाबाद’ के नारे गूंज रहे थे। जिलाध्यक्ष अली कायम ने इस मौके पर कहा कि आज किसान चारों तरफ से समस्याओं से घिरा हुआ है। जब तक अन्नदाता एकजुट होकर सड़कों पर नहीं उतरेगा, तब तक हुक्मरानों की नींद नहीं टूटेगी। बनारस में होने वाला यह शिविर महज बैठक नहीं, बल्कि किसानों के हक की आर-पार की लड़ाई का शंखनाद साबित होगा।

​दिग्गज पदाधिकारियों ने भरी हुंकार

जत्थे की रवानगी के दौरान संगठन के प्रमुख चेहरों ने एक सुर में आर-पार के संघर्ष का ऐलान किया। इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष रागीव हुसैन खान, जिला सचिव इजाहरूद्दीन, तहसील अध्यक्ष राहुल शाक्य और तेजतर्रार नेता संजीव राजपूत समेत दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता व किसान साथी पूरी तैयारी के साथ बनारस के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि बनारस से जो भी रणनीति तय होगी, उस पर अमल करते हुए जिले स्तर पर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

​रिपोर्ट: संवाददाता मुनेश श्रीवास्तव, कायमगंज (फर्रुखाबाद)

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में गूंजे बापू और शास्त्री जी के अमर तराने, नन्हें सितारों ने बांधा समां

KAIMGANJ NEWS रघुपति राघव की धुन से महका प्रांगण, तिरंगे को दी गई सलामी ​‘अहिंसा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बापू और शास्त्री के रंग में रंगा सी.पी. विद्या निकेतन: नन्हे कदमों की थाप से गूंजा देशभक्ति का तराना, डॉ. शिव ओम अंबर को मिला ‘गांधीयन सम्मान’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद सत्य, अहिंसा और सादगी के महानायकों की याद में सी.पी. विद्या[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कंपिल में दुस्साहसिक वारदात: रास्ते में रोककर साइकिल सवार ग्रामीण को बेरहमी से पीटा, सिर फोड़कर लहूलुहान किया; हमलावर फरार

Farrukhabd news–सिवारा-कंपिल मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश/बदमाशों का तांडव, बीच सड़क पर लाठियां भांजकर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news गंगा का रौद्र रूप! चार मकान देखते ही देखते नदी में समाए, गांव में मचा हड़कंप

Shamshabad news –समैचीपुर चितार में तेज हुआ कटान, कई और घरों पर मंडरा रहा खतरा;[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news दहला शमसाबाद: 1 KM तक गूंजा बारूदी धमाका, 70 मीटर दूर जा गिरा लोहे का गेट; जिम्मेदार अफसरों के होंठ सिले

Farrukhabad news फर्रुखाबाद शमशाबा लाडमपुर दोयम इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बारूद का ऐसा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरदोई के ‘लाल’ नरेश अग्रवाल के 75वें जन्मदिन पर व्यापारियों का सेवा संकल्प: ईंट-भट्ठे पर जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र, केक काट मनाया ‘दान दिवस’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश की सियासत के कद्दावर चेहरे और ‘हरदोई के लाल’[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तालाब का पानी सड़क पर, गांव की नालियां जाम; घसिया चिलौली के ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

KAIMGANJ NEWS –कूड़ा-कचरे से बजबजा रहीं नालियां, बारिश में बढ़ जाती है मुसीबत—जलभराव और गंदगी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes