Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Picsart 26 09 11 21 38 54 229

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, मूकदर्शक बनी रही फोर्स

कंपिल (फर्रुखाबाद):

थाना क्षेत्र के मोहल्ला मांझगांव में शुक्रवार की देर रात जमीनी विवाद ने बेहद खौफनाक और हिंसक मोड़ ले लिया। जब पूरा इलाका गहरी नींद में था, तभी आधी रात को सन्नाटे को चीरती हुई जेसीबी की गड़गड़ाहट गूंजी और देखते ही देखते एक मकान की दीवार जमींदोज कर दी गई। जिस वक्त यह तांडव चल रहा था, दीवार के ठीक पास चारपाई पर सो रही एक बेबस महिला मलबे में दबने से बाल-बाल बच गई। मामले में सबसे सनसनीखेज पहलू यह है कि पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर मौके पर मौजूद रहने और दबंगों को खुला संरक्षण देने के संगीन आरोप लगाए हैं।

कोर्ट में विचाराधीन है मामला, समझौते का बनाया जा रहा था दबाव

पीड़िता अनीता सक्सेना का आरोप है कि संपत्ति का यह विवाद अदालत में लंबित है और कानूनी प्रक्रिया चल रही है। इसके बावजूद कंपिल पुलिस पिछले दो दिनों से उन्हें लगातार थाने बुलाकर दूसरे पक्ष के हक में समझौता करने का अनुचित दबाव बना रही थी। जब पीड़िता ने झुकने से इनकार कर दिया, तो उनके खिलाफ यह खौफनाक साजिश रची गई।

Picsart 26 09 05 15 45 45 958

रात 2:44 बजे का खूनी तांडव

पीड़िता अनीता ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 2:44 बजे दूसरे पक्ष के लोग भारी संख्या में जेसीबी लेकर पहुंचे। बिना किसी कानूनी नोटिस या आदेश के मकान पर कब्जा करने और जान से मारने की नीयत से जेसीबी से दीवार तोड़ना शुरू कर दिया। दीवार ढहते ही चीख-पुकार मच गई। अनीता का सीधा आरोप है कि जिस वक्त जेसीबी से दीवार तोड़ी जा रही थी, उस वक्त कंपिल पुलिस भी वहां मौजूद थी। पुलिस पीड़िता और उनके परिजनों को उलझाकर पूछताछ का नाटक करती रही और इसी बीच हमलावर बेखौफ होकर जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गए।

आला अधिकारियों से लगाई गुहार

पीड़िता ने जिला प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दबंगों की गिरफ्तारी करने तथा संदिग्ध भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

मामले में मचे बवाल के बाद कंपिल थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने पुलिस पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद है और दोनों एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं। महिला द्वारा पुलिस पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 107/16 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes