KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

IMG 20260415 WA0423

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते समय हुआ हादसा | एक हफ्ते पहले ही हुई थी गोदभराई
कायमगंज/कंपिल, फर्रुखाबाद (ब्यूरो)।
सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। दिल्ली के नरेला रेलवे स्टेशन पर मोबाइल से रील बना रहा 18 वर्षीय युवक तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही उसके गांव शाहपुर गंगपुर पहुंची, खुशियों से भरा घर मातम में बदल गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर निवासी रामसेवक का पुत्र शिवम कठेरिया दिल्ली में रहकर नरेला रेलवे स्टेशन के पास वॉटर बॉय का काम करता था। मृतक के भाई विजय राम ने बताया कि मंगलवार रात शिवम स्टेशन के पास मोबाइल पर रील बना रहा था। इसी दौरान अचानक एक एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां कुसुमा का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं भाई और अन्य परिजन सदमे में हैं। शिवम चार भाइयों—बिजेंद्र, विजय राम, हरिओम—में तीसरे नंबर का था और परिवार की उम्मीदों का सहारा माना जाता था।
💔 शादी की खुशियां बनीं गम का सैलाब
परिजनों ने बताया कि शिवम की शादी तय हो चुकी थी। महज एक सप्ताह पहले ही वह गांव आया था, जहां शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद कस्बे की युवती के साथ उसकी गोदभराई की रस्म संपन्न हुई थी। घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं, लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियों पर पानी फेर दिया।
🚨 शव लेने दिल्ली रवाना हुए परिजन
परिजन शिवम का शव लाने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। उम्मीद है कि बुधवार रात तक शव गांव पहुंच जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं, बल्कि सोशल मीडिया के खतरनाक ट्रेंड पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

✍️ ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes