Farrukhabad news ● चेयरमैन और ईओ पर दबाव बनाने के लिए सभासदों ने रचा ‘हंगामा पॉलिटिक्स’ का चक्रव्यूह
● पीएम आवास योजना बनी अवैध कमाई का अड्डा; पात्रों से 20 से 50 हजार की वसूली का आरोप
दो सभासद बने ‘सिंडिकेट’ के सरगना, विकास कार्यों में चाहिए ‘मोटी कट’
फर्रुखाबाद शमसाबाद : नगर पंचायत शमसाबाद इस समय विकास के नाम पर विनाशकारी राजनीति और भ्रष्टाचार का अखाड़ा बनी हुई है। ताज़ा घटनाक्रम के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी (EO) को अपनी उंगलियों पर नचाने के लिए सभासदों के एक गुट ने ‘दबाव की राजनीति’ का गंदा खेल शुरू कर दिया है। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय के ऊपरी हॉल में हुआ भारी हंगामा इसी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है। जानकारों की मानें तो इस पूरे बबाल की जड़ प्रधानमंत्री आवास योजना है। बुधवार को सभासद मुबीन अंसारी अपने एक दर्जन सहयोगियों के साथ दफ्तर पहुंचे और जमकर हो-हल्ला काटा। पर्दे के पीछे की हकीकत यह है कि जब तक आवासों की ‘जियो टैगिंग’ नहीं होगी, तब तक लाभार्थियों की दूसरी किस्त जारी नहीं होगी। सूत्रों का दावा है कि सभासदों ने पहली किस्त आते ही लाभार्थियों से 20 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की थी। अब जब तक अगली किस्त नहीं आती, तब तक इन ‘माननीयों’ की जेबें और ऐशो-आराम के इंतजाम कैसे होंगे? इसी उगाही की रकम को सुरक्षित करने के लिए अधिकारियों पर अनर्गल दबाव बनाया जा रहा है। नगर पंचायत की गलियारों में चर्चा है कि इस पूरे अराजक माहौल के मुख्य सूत्रधार दो सभासद हैं। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष की छवि धूमिल करने और विकास कार्यों में अपना ‘मोटा कमीशन’ सेट करने के लिए आए दिन सभासदों को उकसाकर बबाल करवाता है। यह एक ऐसा सिंडिकेट बन चुका है जो जनहित के बजाय व्यक्तिगत तिजोरियां भरने में मशगूल है।
“वसूली का खौफ: डराए जा रहे हैं गरीब पात्र”
कुछ लाभार्थियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सभासद उन्हें धमका रहे हैं। उनसे साफ कहा गया है कि यदि तय की गई कमीशन की रकम नहीं दी गई, तो उन्हें ‘अपात्र’ घोषित करवाकर योजना से बाहर करवा दिया जाएगा।
शमसाबाद में होने वाले हर निर्माण कार्य और विकास योजना में यह गुट बाधा खड़ी करता है, ताकि अंत में समझौते के नाम पर कमीशन की डील की जा सके। बुधवार को हुआ हंगामा भी इसी ‘कमीशनराज’ की एक कड़ी है। सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन इन दबाव बनाने वाले ‘सरगनाओं’ के आगे झुकेगा या फिर भ्रष्टाचार के इस खेल पर नकेल कसेगा?
ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep