KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

25566d45ff964d6dec1b7507e5d2a8b122961eee433275a6cca457dc789a3094.0

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ा रहा है। चारों ओर पानी से घिरे गांवों तक जब सड़कें जवाब दे गईं, तब प्रशासन ने स्टीमर का सहारा लिया। मंगलवार देर शाम उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा स्वयं स्टीमर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और ग्रामीणों के बीच जाकर हालात का जायजा लिया। एसडीएम को अपने बीच देखकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरों पर उम्मीद की नई किरण दिखाई दी।

IMG 20260804 WA0391
एसडीएम ने गढ़िया हैवतपुर, कटरी तौफ़ीक़, झांउआ समेत कई बाढ़ग्रस्त गांवों का निरीक्षण किया। स्टीमर से गांव-गांव पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “बाढ़ की इस आपदा में कोई भी परिवार खुद को अकेला न समझे, प्रशासन हर कदम पर आपके साथ खड़ा है।”
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों और आवश्यक खाद्य सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही यदि किसी परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की आवश्यकता हो तो तत्काल कार्रवाई की जाए।
उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके अलावा पशुपालकों की परेशानियों को देखते हुए मवेशियों के लिए सुरक्षित स्थान, चारे और पशु चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था करने के भी निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
ग्रामीणों ने एसडीएम के सामने कटान, आवागमन, पशुओं के चारे, राशन और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। एसडीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी शिकायत का निस्तारण बिना देरी के किया जाए।
प्रशासन की सक्रियता और एसडीएम के स्वयं बाढ़ग्रस्त गांवों तक स्टीमर से पहुंचने की पहल ने ग्रामीणों का भरोसा मजबूत किया। राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी से बाढ़ प्रभावित लोगों को यह विश्वास मिला कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ उनके बीच मौजूद है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

Farrukhabd news रेलवे लाइन किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, पास पड़ा मिला[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news शमशाबाद में रातभर गुल रही बिजली, गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने

Farrukhabd news 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट से तीनों फीडर ठप, अंधेरे में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी तांडव: कायमगंज में दबंगों की गुंडई, युवक पर ईंट-लाठियों से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पा

KAIMGANJ NEWS गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े हमलावर, सिर फोड़कर किया मरणासन्न ​बचाने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान

KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news पानी-पानी हुआ सुल्तानगंज खरेंटा: सड़कों पर बह रही ‘डेढ़ फीट’ धार, दहशत में ग्रामीण पर हौसले चट्टान!

Farrukhabd news शमशाबाद में बाढ़ का विकराल रूप, कासिमपुर तराई से भुक्सी तक खेत-खलिहान डूबे;[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes