KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

Picsart 26 08 05 18 42 22 614

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराना है, लेकिन कायमगंज तहसील की ग्राम पंचायत कुआं खेड़ा वजीर आलम के मजरा गंगड्या में इस योजना की हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती दिखाई दे रही है। यहां कई पात्र परिवार आज भी टीनशेड, तिरपाल और कच्चे आश्रयों में जीवन बिताने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि बार-बार आवेदन करने और ग्राम प्रधान से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें आज तक योजना का लाभ नहीं मिल सका।
मजरा गंगड्या निवासी अंजू देवी पत्नी दिनेश चंद्र, सीमा पत्नी राजवीर तथा सोनी पत्नी विजय ने बताया कि उन्होंने वर्षों पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया था। उन्हें उम्मीद थी कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से उनके परिवार को भी पक्का मकान मिलेगा, लेकिन समय बीतता गया और उनकी उम्मीदें कागजों में ही सिमटकर रह गईं।
पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर अपनी समस्या बताई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। न तो उनके आवेदन की वास्तविक स्थिति बताई गई और न ही आवास स्वीकृत कराने की दिशा में कोई ठोस पहल की गई। उनका आरोप है कि पात्र होने के बावजूद उन्हें योजना के लाभ से वंचित रखा गया है।
गरीब परिवारों की स्थिति इतनी दयनीय है कि वे आज भी टीनशेड और तिरपाल के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं। बरसात शुरू होते ही उनकी मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं। तेज बारिश में छत टपकने लगती है, जिससे घर का सामान भीग जाता है और छोटे बच्चों व बुजुर्गों के साथ पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ती है। गर्मी में टीनशेड भट्ठी बन जाता है तो सर्दी में यही अस्थायी आश्रय ठिठुरने पर मजबूर कर देता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गरीबों को सम्मानपूर्वक रहने के लिए पक्का मकान उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कई वास्तविक पात्र परिवार आज भी योजनाओं से वंचित हैं। उनका आरोप है कि यदि समय रहते पात्रों का सही सत्यापन और पारदर्शी चयन किया जाए तो ऐसे गरीब परिवारों को राहत मिल सकती है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, पात्र लाभार्थियों का दोबारा सत्यापन कराया जाए तथा जिन परिवारों को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र आवास स्वीकृत कराया जाए। उनका कहना है कि यदि सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे, तभी योजना का उद्देश्य सार्थक होगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गाली का विरोध पड़ा भारी: चाचा ने भतीजे के परिवार पर बरपाया लाठी-डंडों से कहर, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा

KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज में रंजिश का खूनी खेल; चीख-पुकार के बीच लहूलुहान हुआ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग

KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बाढ़ और बारिश से छलनी हुईं फर्रुखाबाद की सड़कें: DM अंकुर लाठर का अफसरों को दो टूक फरमान—’तुरंत बनाएं कार्ययोजना, लापरवाही पर नपेगी गर्दन

Farrukhabad news सड़कें गड्ढामुक्त करने को लेकर कलक्ट्रेट में गरमाया माहौल; पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई समेत कई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 152 शिकायतों में केवल 7 का ही हो सका निस्तारण 

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, चोरी से लेकर जमीन पर कब्जे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

Farrukhabad news सरकारी दावों पर लटका ‘ताला’: 10:30 बजे तक नदारद रहे CHO, बिना इलाज लौटे दर्द से कराहते मरीज

Farrukhabd news गदनपुर देवराजपुर आरोग्य केंद्र की खुली पोल, चार गांवों के मरीज झोलाछापों और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति को गाली देने से रोका तो भड़की चचिया सास: कुनबे संग मिलकर बहू को लाठी-डंडों से पीटा, लहूलुहान कर छोड़ा; थाने में दी तहरीर

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पति के सम्मान में खड़ी होना एक महिला को भारी पड़[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पांच भाइयों को घेरकर लाठी-सरिया से पीटा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अताईपुर जदीद गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, यात्री प्रतीक्षालय को मिली आजादी

KAIMGANJ NEWS – मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेले-दुकानें हटवाकर खाली कराया परिसर कायमगंज, फर्रुखाबाद।[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes