KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

Picsart 26 08 09 18 30 18 461

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां बांटीं, मिठाई व भोजन वितरण कर मनाया “सेवा दिवस”
कायमगंज/फर्रुखाबाद।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री श्री नितिन अग्रवाल के 45वें जन्मदिन को अनूठे अंदाज में मनाते हुए वृद्धाश्रम का रुख किया। जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने सिरौली नवाबगंज स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच खुशियां बांटीं और जन्मदिन को “सेवा दिवस” के रूप में मनाया।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम में मौजूद 71 पुरुष बुजुर्गों को कुर्ता-पायजामा तथा 30 महिला बुजुर्गों को साड़ियां वितरित की गईं। इसके साथ ही जरूरतमंदों को भोजन एवं मिष्ठान वितरित कर उनके साथ समय बिताया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के बीच बैठकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।
इसके बाद वृद्धाश्रम की रसोई में कार्य करने वाली महिलाओं तथा आश्रम की देखरेख में जुटे कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सेवा और सम्मान के इस कार्यक्रम में व्यापारियों ने बुजुर्गों के साथ आत्मीयता से समय बिताया।
जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम ने कहा कि वह पहली बार वृद्धाश्रम पहुंचे हैं और यहां आकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि अगली बार जब वह वृद्धाश्रम आएं तो यहां रहने वाले बुजुर्ग माता-पिता अपने परिवारों के बीच वापस जा चुके हों। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवारों को सद्बुद्धि मिले और बुजुर्गों को फिर से अपने घर-परिवार का स्नेह प्राप्त हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब वह समय-समय पर वृद्धाश्रम आते रहेंगे और बुजुर्गों की कुशलक्षेम लेते रहेंगे।
कार्यक्रम में व्यापार संगठन के जिला महामंत्री अनुराग कौशल, विनय अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, मोनी सादा, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पिंटू यादव, शैलेश गुप्ता, श्यामू गुप्ता, राजीव राजपूत, राहुल यादव, गौरव वर्मा, आशीष गुप्ता, महेश वर्मा, ओम अरोड़ा, खजांची यादव, मनोज गुप्ता, मनीष अरोड़ा, संजीव गुप्ता, मंगल गंगवार, शिव मंगल कौशल, हिमांशु शर्मा, नन्हे वर्मा, दिनेश राठौर, अशोक गुप्ता, उत्तम कोरी, विनय सक्सेना, संजय भारद्वाज, दिलीप वर्मा, विपिन दुबे, गौरव अग्रवाल, भानु प्रताप, प्रमोद शर्मा, जुनैद खान, कन्हैया कौशल, फहीम खां, संजू दीक्षित सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
वृद्धाश्रम की व्यवस्था एवं कार्यक्रम में सुशील कुमार, विकास पांडेय, नीलम, वंदना, श्रीकृष्ण, राधेश्याम, अजय कुमार, राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह, अरबिंद कुमार, सुनीता देवी, शशी प्रभा और शशी देवी का सराहनीय सहयोग रहा।
व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के साथ हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाते हुए श्री नितिन अग्रवाल के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने जन्मदिन समारोह को सेवा, सम्मान और मानवता से जोड़कर एक अलग संदेश दिया।
ब्यूरो चीफ — जयपाल सिंह यादव
रिपोर्ट — दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes