KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही हो, लेकिन कायमगंज तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुआं खेड़ा वजीर आलम के मजरा ‘गंगईया’ में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ का ढोल पूरी तरह पिट चुका है। यहां के बाशिंदे विकास के दावों के बीच नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं। वजह? गांव में तैनात सफाईकर्मी की दबंगई और अफसरों की अनदेखी। साहब महीने में एक बार शक्ल दिखाने की जहमत उठाते हैं, वो भी तब जब किसी के घर शहनाई बज रही हो!
शादी-विवाह में याद आता है सरकारी सफाईकर्मी
गांव के सर्वेश, बॉबी, रिंकी और शीशराम का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि सफाईकर्मी को अपनी ड्यूटी से कोई लेना-देना नहीं है। वह 2 से 3 महीने में एक बार सिर्फ खानापूरी करने आता है। हद तो तब हो जाती है जब गांव में किसी के यहां शादी या अन्य कोई मांगलिक कार्यक्रम हो, तब तो फोन करके मिन्नतें करने पर सफाईकर्मी पहुंचता है, बाकी दिन पूरा गांव बदबू के साए में जीने को मजबूर रहता है।
कीचड़ से लबालब नालियां, RCC रोड बना टापू
नियमित सफाई न होने से गांव की नालियां कचरे और कीचड़ से पूरी तरह पट चुकी हैं। नालियों का गंदा पानी उफनाकर सीधे आरसीसी सड़कों पर बह रहा है। राहगीरों और स्कूली बच्चों को इसी बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। आलम यह है कि गलियों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है।
- बीमारियों का रेड अलर्ट: जमा पानी और सड़ांध से मच्छर पनप रहे हैं, जिससे गांव में डेंगू, मलेरिया जैसी घातक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
- मिशन की उड़ रही धज्जियां: केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान की गांव में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
जांच का घिसा-पिटा राग, कार्रवाई का इंतजार
मामले पर जब खंड विकास अधिकारी (BDO) राधेश्याम से सवाल किया गया, तो उन्होंने हमेशा की तरह रटा-रटाया जवाब दिया—”मामला संज्ञान में आया है, जांच कराई जाएगी। लापरवाही पाई गई तो सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।” अब देखना यह होगा कि साहब की जांच कब पूरी होती है या फिर गंगईया के लोग यूं ही नारकीय जिंदगी जीने को मजबूर रहेंगे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news रफ्तार का खौफनाक तांडव: अलीगंज-कायमगंज मार्ग पर काल बनकर टूटी रोडवेज बस, बेकरी सामान लदी पिकअप के उड़े परखच्चे; चालक की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम
Farrukhabad news–टक्कर इतनी भीषण कि केबिन में बुरी तरह फंसा चालक का शव, सड़क पर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सनसनीखेज: तंबाकू बेचकर घर लौटे किसान के आशियाने पर डकैतों जैसा धावा, दंपती को लहूलुहान कर साढ़े चार लाख की नकदी व जेवरात लूटे
KAIMGANJ NEWS – कंपिल के गौरखेड़ा में आधी रात हथियारों से लैस 10 बदमाशों का[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एनसीसी कैडेट्स ने दिखाई हिम्मत, छात्राओं ने सीखा जिंदगी बचाने का हुनर
KAIMGANJ NEWS –जेसीआई एलुमनी क्लब के स्थापना दिवस पर दो विशेष कार्यक्रम, आपातकालीन स्थिति में[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गणपति बप्पा की भक्ति में डूबी लोहे वाली गली, गूंजे जयकारे
KAIMGANJ NEWS –व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, महिलाओं ने भजन-कीर्तन के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news ऑक्सफोर्ड से रायसीना तक: सलमान खुर्शीद की सियासी दास्तान, फर्रुखाबाद से कितना गहरा है रिश्ता
Farrukhabd news–कानून के ज्ञाता, कूटनीति के कुशल शिल्पी और सियासी बहसों के स्थायी किरदार की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, महिला के अंगूठे की जगह लगा दिया दूसरी महिला का निशान
KAIMGANJ NEWS 15.5 बीघा जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी का आरोप, गाटा संख्या भी बदली;[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गाली का विरोध पड़ा भारी: चाचा ने भतीजे के परिवार पर बरपाया लाठी-डंडों से कहर, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा
KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज में रंजिश का खूनी खेल; चीख-पुकार के बीच लहूलुहान हुआ[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग
KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]
Sep