KAIMGANJ NEWS मुर्दों के नाम पर ‘खेल’! कायमगंज में 50 साल पहले मरी महिला को जिंदा कर बेच डाली जमीन

Picsart 26 05 06 18 16 33 065

KAIMGANJ NEWS फर्जी बैनामा गैंग का पर्दाफाश: पुलिस ने तीन ‘जालसाजों’ को दबोचा, सलाखों के पीछे पहुंचे मास्टरमाइंड

​कायमगंज। फर्रुखाबाद।

साहब! ये कलयुग है, यहाँ अपराधी जमीन हड़पने के लिए मुर्दों को भी कब्र से बाहर ले आते हैं। ऐसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाला फर्जीवाड़े का खेल कायमगंज पुलिस ने बेनकाब किया है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है, जो सालों पहले मर चुके लोगों के नाम पर फर्जी ‘परमेश्वरी’ खड़ी कर जमीनों का सौदा कर देते थे। मामला ग्राम बेहटा बल्लू का है। पीड़ित शिववीर सिंह के पैरों तले तब जमीन खिसक गई, जब उसे पता चला कि जिस परमेश्वरी की मौत करीब 40-50 साल पहले हो चुकी है, उसने हाल ही में अपनी जमीन का बैनामा किसी और के नाम कर दिया है।

​“हैरत की बात यह है कि गिरोह ने एक फर्जी महिला को ‘परमेश्वरी’ बनाकर रजिस्ट्रार ऑफिस में पेश किया और कागजों पर अंगूठा लगवाकर जमीन हथिया ली।”

 

​जब पीड़ित ने इस धांधली का विरोध किया, तो दबंगों ने उसे इंसाफ देने के बजाय गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। ​उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला और क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने जाल बिछाया। मुखबिर की ‘सटीक’ टिप मिलते ही पुलिस टीम ने भकुसा से नगला मलू जाने वाले रास्ते पर नाकेबंदी की।

​दोपहर के सन्नाटे को चीरते हुए पुलिस की गाड़ियाँ जब मौके पर पहुँची, तो घेराबंदी देख जालसाजों के पसीने छूट गए। पुलिस ने मौके से तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया:

  1. ​रामवीर (निवासी ग्राम बल्लू बेहटा)
  2. ​अरविन्द (निवासी ग्राम मलू नगला)
  3. ​अन्नू उर्फ राजवीर (निवासी खानआलमपुर)

​भारतीय न्याय संहिता (BNS) का शिकंजा

​पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

​पुलिस की पड़ताल में बड़े खुलासे की उम्मीद:

  • ​क्या इस गिरोह में तहसील का कोई कर्मचारी भी मिला हुआ था?
  • ​’फर्जी परमेश्वरी’ बनकर पेश होने वाली महिला कौन है?
  • ​अब तक यह गिरोह कितने ‘मुर्दों’ के नाम पर जमीनों की बंदरबांट कर चुका है?

​कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है और गिरोह के अन्य संपर्कों को खंगाला जा रहा है। इलाके में इस कार्रवाई के बाद भू-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

​ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव /दानिश खान 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes