KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेजबान शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज, शुकरूल्लापुर के खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मैदान में खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से खूब तालियां बटोरीं और जूडो के दांव-पेचों से अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता के दौरान बालक और बालिका वर्ग में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। बालक वर्ग में कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज शुकरूल्लापुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी, जबकि बालिका वर्ग में शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाली शिक्षण संस्थान की छात्राओं का चयन अब 27 अगस्त 2026 को कानपुर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। छात्राओं के चयन की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका शुकरूल्लापुर विद्यालय के व्यायाम शिक्षक प्रशुभ गुप्ता तथा शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान की व्यायाम शिक्षिका शोभा यादव ने निभाई। निर्णायकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन करते हुए विजेता खिलाड़ियों का चयन किया।
प्रतियोगिता के समापन पर शिक्षण संस्थान की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की क्षमता भी पैदा करते हैं। उन्होंने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कु. शिल्की मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, प्रिया द्विवेदी सहित शिक्षण संस्थान के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।
ब्यूरो चीफ—जयपाल सिंह यादव
रिपोर्ट—दानिश खान



FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep