Up Nagar Nikay Chunav: न्यायालय फैसले के बाद ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर गरमाई सियासत के बीच मुख्यमंत्री ने की पिछड़ा वर्ग आयोग गठन की घोषणा

Up Nagar Nikay Chunav
  • Up Nagar Nikay Chunav

  • रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता वाला आयोग 6 माह में देगा सर्वे कर शासन को रिपोर्ट, जिसे देखते हुए फिलहाल स्थानीय नगर निकाय चुनाव टलने की संभावना बढ़ गई है

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश, (द एंड टाइम्स न्यूज़)
यूपी में नगर निकाय चुनाव मामले में ओबीसी आरक्षण को लेकर मंगलवार, 27 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण रद कर दिया था। इसके बाद प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में जाने की भी बात कही थी। वहीं दूसरी ओर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा सरकार पर कोर्ट में कमजोर पैरवी करने के आरोप भी लगाए थे। आज बुधवार 28 दिसंबर की शाम को कोर्ट के फैसले के 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला किया है।

WhatsApp Image 2022 12 28 at 10.41.44 PM1

उसके अनुसार सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार की ओर से आयोग गठित किया है। यूपी सरकार ने 5 सदस्यीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है। ये आयोग मानकों के आधार पर पिछड़े वर्गों की आबादी को लेकर सर्वे कर शासन को रिपोर्ट सौंपेगा। इस आयोग का अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस राम अवतार सिंह को बनाया गया है। सदस्यों में चोब सिंह वर्मा, महेंद्र कुमार, संतोष विश्वकर्मा और ब्रजेश सोनी शामिल हैं। आयोग राज्यपाल की सहमति से 6 महीने के लिए गठित किया गया है।, जो जल्द से जल्द सर्वे कर रिपोर्ट शासन को सौंपेगा। माना जा रहा है कि अब प्रदेश में नगर निकाय चुनाव कम से कम 3 महीने से भी कुछ अधिक समय तक टलने की संभावना बनती जा रही है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes