– मौके पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा
अमरोहा / उत्तर प्रदेश ,(द एंड टाइम्स न्यूज़)
धर्मांतरण खेल का यह मामला उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा थाना पटवाई क्षेत्र के गांव सोहना का बताया जा रहा है। यहां क्रिसमस डे पर इसी गांव के एक परिवार में धर्म गुरु द्वारा करीब 100 लोगों के धर्म परिवर्तन कराने की प्रक्रिया चल रही थी। जिसकी भनक लगते ही मौके पर आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे। जहां उन्होंने धर्म परिवर्तन कराने का कड़ा विरोध करते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई । देखा कि यहां बाकायदा टेंट लगाकर उसके अंदर बैठे लगभग एक सैकड़ा लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की प्रक्रिया चल रही है । यहां पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण कराने की कार्यवाही का वीडियो बना लिया था। जो मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार किए गए धर्मगुरु को पुलिस हिरासत में थाने लाया गया। पुलिस धर्मगुरु से मामले की पूछताछ कर रही है। धर्म परिवर्तन से जुड़ी सनसनीखेज मामले की सूचना तेजी के साथ पूरे क्षेत्र में फैल गई। इस संबंध में पटवाई थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि धर्म परिवर्तन का मामला प्रकाश में आया है। धर्म परिवर्तन कराने वाला धर्म गुरु हिरासत में आ चुका है। इस प्रकरण में गहन जांच के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Sucide: अर्द्ध विक्षिप्त ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
-
NewBorn Died: राहत शुल्क की मांग कर ,डिलीवरी के लिए प्रसूता को कराया घंटो इंतजार ,तब तक नवजात की हो गई मौत
-
Kaimganj News: महिला तथा बेटे व बेटी को दबंगों ने मारा-पीटा, शिकायत पुलिस से
-
नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर न्यायालय ने किया फैसला सुरक्षित
-
5 arrested with illegal liquor: आबकारी तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने अपमिश्रित अवैध शराब सहित पांच किए गिरफ्तार
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun