KAIMGANJ NEWS –जफर गार्डन मैरिज हॉल के ऑनर अजमल खान की भतीजी ने कानून की पढ़ाई में हासिल किया प्रथम स्थान, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक से हुईं सम्मानित, पिता जफर हसन खान और परिवार का बढ़ाया मान
कायमगंज, फर्रुखाबाद। मेहनत अगर सच्ची हो, इरादे मजबूत हों और मंजिल पाने का जुनून दिल में हो तो कामयाबी खुद कदम चूमती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कायमगंज के मोहल्ला चिलौली पठान निवासी हीरा जफर ने। अपनी काबिलियत, लगन और शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन के दम पर हीरा ने न केवल अपने परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया, बल्कि पूरे कायमगंज और मोहल्ला चिलौली पठान का नाम भी रोशन कर दिया। लखनऊ स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ लॉ में प्रोग्राम टॉपर बनने पर हीरा जफर को गोल्ड मेडल यानी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
हीरा जफर, जफर हसन खान की सुपुत्री तथा जफर गार्डन मैरिज हॉल के ऑनर अजमल खान की भतीजी हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि की खबर जैसे ही कायमगंज पहुंची, परिवार के लोगों, रिश्तेदारों, परिचितों और मोहल्ले वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। हर तरफ हीरा की कामयाबी की चर्चा होने लगी। परिवार के लोगों ने इसे वर्षों की मेहनत, लगन और बेहतर संस्कारों का सुखद परिणाम बताया। वहीं मोहल्ले के लोगों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए हीरा और उनके परिवार को बधाइयां दीं।
देश-विदेश की नामचीन हस्तियों की मौजूदगी में मिला सम्मान
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में आयोजित समारोह में हीरा जफर को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. दिनेश सिंह रहे, जो के.आर. मंगलम यूनिवर्सिटी के चांसलर, जम्मू-कश्मीर राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत में नाइजीरिया के उच्चायुक्त सैदू दाहिरू मुहम्मद मौजूद रहे।
समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चांसलर एवं संस्थापक प्रो. सैयद वसीम अख्तर ने की। इस अवसर पर प्रो-चांसलर डॉ. सैयद नदीम अख्तर, कुलपति प्रो. जावेद मुसर्रत, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. अकील अहमद, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) मोहम्मद हारिस सिद्दीकी तथा परीक्षा नियंत्रक प्रो. अब्दुल रहमान खान सहित विश्वविद्यालय के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कानून संकाय के डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) नसीम अहमद की उपस्थिति में हीरा की इस शैक्षणिक उपलब्धि को सम्मानित किया गया।
हीरा की कामयाबी से परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल
गोल्ड मेडल हासिल करने की खबर से हीरा के पिता जफर हसन खान और परिवार के अन्य सदस्यों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने बधाई देकर इस उपलब्धि पर गर्व जताया। मोहल्ला चिलौली पठान के लोगों ने भी हीरा की सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया।
लोगों का कहना है कि हीरा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी यह उपलब्धि दूसरी बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और उन्हें आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करने का हौसला देगी।
हीरा जफर की इस कामयाबी ने कायमगंज का मान बढ़ाया है। अब परिवार, रिश्तेदारों और मोहल्ले वासियों को उनकी आगे की उपलब्धियों का इंतजार है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने की दुआएं की हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले अशोक का खेत में पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में मची सनसनी
KAIMGANJ NEWS –गुरुवार रात करीब 11 बजे घर से हुए थे लापता, शुक्रवार शाम आलू[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गऊटोला-अताईपुर में रात के अंधेरे में कथित खनन का बड़ा खेल! मशीनों की गड़गड़ाहट और डंपरों की रफ्तार ने खोली निगरानी की पोल
KAIMGANJ NEWS –सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जेसीबी से खुदाई और ट्रैक्टर-डंपरों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS देवठान एकादशी पर कायमगंज के बाजारों में उमड़ा आस्था और खरीदारी का सैलाब, सुबह से शाम तक रही रौनक
KAIMGANJ NEWS -सिंघाड़ा 25 रुपये तो शकरकंदी 30 रुपये किलो बिकी, 20 रुपये का एक[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तालाब लबालब, नालियां चोक और सड़क ऊंची… आखिर कहां जाएं बस्ती के लोग?
KAIMGANJ NEWS –किसी का मकान ढहा, तो किसी की नींव पर मंडरा रहा खतरा; वाल्मीकि[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बघार पुलिया के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, 60 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल
KAIMGANJ NEWS –हेलमेट और सावधानी को लेकर फिर उठे सवाल, सिर व पैर में आई[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 218 बच्चों की मौजूदगी में स्कूल की रसोई में अग्निकांड, मालती ने जान जोखिम में डाल बंद किया सिलेंडर
Farrukhabaf news फर्रुखाबाद। लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov