Farrukhabad news 218 बच्चों की मौजूदगी में स्कूल की रसोई में अग्निकांड, मालती ने जान जोखिम में डाल बंद किया सिलेंडर

Picsart 26 11 17 15 19 36 925

Farrukhabaf news फर्रुखाबाद। लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) तैयार करते समय अचानक गैस भट्टी का पाइप निकल गया। पाइप निकलते ही गैस तेजी से बाहर निकलने लगी और देखते ही देखते रसोई में आग की लपटें उठने लगीं। इस हादसे में विद्यालय की रसोईया मालती आग की चपेट में आकर झुलस गईं। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल रसोईया को तत्काल सिविल अस्पताल लिंजीगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Picsart 26 11 06 00 19 46 998

अर्धवार्षिक परीक्षा देने पहुंचे थे 218 बच्चे

जानकारी के अनुसार, लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुल 218 बच्चे पंजीकृत हैं। मंगलवार को विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं, जिसके चलते बड़ी संख्या में बच्चे परीक्षा देने पहुंचे थे। इसी दौरान बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार करने का काम रसोई में चल रहा था। रसोईया मालती बड़ी गैस भट्टी पर बच्चों के लिए दाल बना रही थीं। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक गैस भट्टी का पाइप निकल गया और गैस का रिसाव होने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, गैस ने आग पकड़ ली और रसोई में आग की लपटें उठने लगीं।

खुद झुलसीं, लेकिन सिलेंडर बंद कर टाला बड़ा हादसा

आग की लपटें उठते ही रसोई में मौजूद मालती ने घबराने के बजाय सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। उन्होंने आनन-फानन में गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद कर दिया। हालांकि इस दौरान वह आग की चपेट में आकर झुलस गईं, लेकिन उनकी तत्परता से गैस की आपूर्ति बंद हो गई। यदि समय रहते सिलेंडर बंद नहीं किया जाता तो आग और विकराल रूप ले सकती थी तथा विद्यालय में बड़ा हादसा होने की आशंका थी।

Picsart 26 11 04 12 08 52 037

शिक्षक तत्काल लेकर पहुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए घायल रसोईया मालती को तत्काल सिविल अस्पताल लिंजीगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की खबर से विद्यालय परिसर में मौजूद बच्चों और शिक्षकों में चिंता का माहौल बन गया।

रसोई की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विद्यालय में बच्चों के लिए प्रतिदिन मध्याह्न भोजन तैयार किया जाता है। ऐसे में गैस भट्टी और सिलेंडर से जुड़ी व्यवस्थाओं की सुरक्षा बेहद जरूरी है। गैस पाइप का अचानक निकल जाना रसोई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। गनीमत रही कि रसोईया की सूझबूझ से गैस सिलेंडर समय रहते बंद हो गया और एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में मिड-डे मील तैयार करने वाली रसोई की सुरक्षा व्यवस्था, गैस पाइपों की गुणवत्ता और नियमित जांच की जरूरत को सामने ला दिया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विद्यालय की रसोई में गैस उपकरणों की नियमित जांच की जाती है? यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भविष्य में ऐसी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]