Farrukhabad news – जनसुनवाई, साफ-सफाई और अभिलेख व्यवस्था की गहन समीक्षा कर
कूड़ा गाड़ियों की मरम्मत, टैक्स वसूली तेज करने व लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के भी दिए सख्त निर्देश
नबाबगंज / फर्रूखाबाद | 10 फरवरी 2026
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय नवाबगंज का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।
डीएम ने नगर पंचायत में संचालित विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और नियमित निरीक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही निष्प्रयोज्य मशीनरी का मूल्यांकन कर नीलामी कराने, कूड़ा गाड़ियों की मरम्मत, जलकर व गृहकर की वसूली में तेजी लाने और सभी ग्रांट्स का 100 प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने आईजीआरएस प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क करने तथा विशेष मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। नगर पंचायत कार्यालय में सीपेज पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए उसे तत्काल ठीक कराने के आदेश दिए। निरीक्षण अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, व टा० ए० कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news बेकाबू हालात: आरोपी की गिरफ्तारी को पहुँची पुलिस पर हमला, बिना वारंट कार्रवाई पर उठा विवाद
Uttar Pradesh news सुल्तानपुर / उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भक्ति के सैलाब में डूबी कायमगंज नगरी: श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी का ‘विशाल भंडारा’ आज
KAIMGANJ NEWS – अष्टसिद्धि के दाता का हुआ भव्य श्रृंगार, ‘जय श्री राम’ के जयकारों[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी को खुली चुनौती: कायमगंज में चोरों का तांडव, अब परचून की दुकान को बनाया निशाना!
KAIMGANJ NEWS –बन्द कोल्ड स्टोरेज के पीछे से काटी नकब; लाखों के माल पर साफ[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मौत बनकर दौड़ा डंपर: दो मासूम भाइयों को रौंदा, पुलिया पर लटका डंपर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में कोहराम: साइकिल ठीक कराकर लौट रहे थे मासूम, डंपर चालक दबोचा[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news प्रीमियम ईंधन हुआ महंगा: XP100 पेट्रोल ₹160 लीटर, एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल में भी बढ़ोतरी
Delhi news नई दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज ) देश की प्रमुख तेल विपणन[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पटवनगली स्थित जलकल टंकी की होगी मरम्मत: दिनांक 1 से 10 अप्रैल तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों को सूचित किया गया है[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बेटियों की सुरक्षा पर सवाल: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता दवंगों की दवंगई से हुई हलकान , गांव में दहशत
Farrukhabad news अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया[...]
Mar
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news 01अप्रैल से महंगा हुआ सफर: टोल दरों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों / स्वामियों की जेब पर असर – आम आदमी भी यात्री के तौर पर होगा प्रभावित
Uttar Pradesh news लखनऊ/ गोरखपुर / उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज ) नए[...]
Mar