KAIMGANJ NEWS मुठभेड़ में घायल शातिर लुटेरा, पुलिस ने दबोचा—एक सिपाही भी घायल, लूट का माल बरामद

Picsart 26 03 19 16 16 22 770

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद।
अपराध की राह पर चलने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख एक बार फिर देखने को मिला। बीते दिनों बहन के साथ जा रहे युवक से सरेराह लूटपाट करने वाले गिरोह के फरार बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

Picsart 26 03 19 16 17 31 682
= क्या थी वारदात की पृष्ठभूमि =
घटना 13 मार्च की है, जब अमृतपुर क्षेत्र के करनपुर निवासी राम राजपूत अपनी बहन मंजू को बाइक से एटा ले जा रहे थे। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र अंतर्गत रास्ते में ढमढेरा और बिराहिमपुर के बीच पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया और महिला के कानों से कुंडल छीन लिए।
शोर मचने पर एक साहसी कार चालक ने बदमाशों का पीछा किया, जिससे घबराकर वे गिर पड़े। इस दौरान एक आरोपी सनी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका साथी कुलदीप मौके से फरार हो गया था।

*मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार*
पुलिस फरार आरोपी कुलदीप (निवासी अलैयापुर, कासगंज) की लगातार तलाश में जुटी थी। गुरुवार को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जब पुलिस टीम उसे लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए मौके पर ले गई, तभी आरोपी ने पहले से छिपाकर रखे .315 बोर के तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
इस फायरिंग में हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र तिवारी के हाथ में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।
*लूट का माल बरामद, उपचार जारी*
पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए कुंडल बरामद कर लिए हैं। घायल सिपाही और बदमाश दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes