KAIMGANJ NEWS –महारैली जैसी दिखी कृषक गोष्ठी; विशेषज्ञों ने दिए बंपर पैदावार के ‘सीक्रेट’ टिप्स, मिल ने खोल दिया खजाना
कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
गन्ना किसानों की तकदीर बदलने और खेतों में ‘सोना’ उगाने के संकल्प के साथ सहकारी चीनी मिल लिमिटेड के मिलगेट परिसर में एक विशाल कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने साफ शब्दों में आगाह किया कि अगर किसान अब भी पुरानी लकीर के फकीर बने रहे, तो लागत बढ़ेगी और मुनाफा घटेगा। आधुनिक तकनीक और उन्नत बीज ही खेती को लाभ का धंधा बनाएंगे।
बसंतकालीन बुवाई: अब चूके तो फिर पछताओगे!
गोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्रधान प्रबंधक डॉ. नीरज कुमार ने हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि समय बदल चुका है, अब पुरानी प्रजातियों को तिलांजलि देकर नई और उन्नत किस्मों की बुवाई का समय है। उन्होंने किसानों से बसंतकालीन बुवाई का रकबा बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि सही समय पर सही बीज का चयन ही आपकी मेहनत का असली मोल दिलाएगा। इफको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार यादव और एरिया मैनेजर भावेश त्रिपाठी ने जमीन की सेहत पर जोर दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि बिना ‘भूमि उपचार’ के बेहतर फसल की उम्मीद करना बेमानी है। बायोफर्टिलाइजर का महत्व समझाते हुए उन्होंने बताया कि कैसे रासायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग से बचकर जमीन को बंजर होने से बचाया जा सकता है।अधिकारियों ने किसानों को आगामी गन्ना सर्वे के प्रति भी सचेत किया। उन्होंने साफ किया कि सरकार द्वारा अनुदान पर उपलब्ध कराई जा रही कीटनाशक दवाओं का लाभ उठाएं ताकि फसल रोगों से मुक्त रहे और लागत कम हो सके।
[इनसेट] किसानों की बल्ले-बल्ले: खाते में पहुंचे 30 करोड़, मिल ने रचा भुगतान का कीर्तिमान
कायमगंज। किसानों के पसीने की कीमत चुकाने में कायमगंज चीनी मिल ने इस बार जबरदस्त फुर्ती दिखाई है। पेराई सत्र 2025-26 के दौरान गन्ना खरीद का भुगतान बुलेट ट्रेन की रफ्तार से किया जा रहा है। मिल प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक:
- कुल भुगतान: 30 करोड़ 18 लाख 70 हजार रुपये।
- भुगतान प्रतिशत: कुल देय राशि का रिकॉर्ड 95.16%।
- डेडलाइन: 27 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का पूरा पैसा किसानों के खातों में भेज दिया गया है। मिल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि शेष भुगतान भी पलक झपकते ही पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान मुख्य गन्ना अधिकारी प्रमोद यादव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार सहित राम यादव, शैलेंद्र सिंह और सुधीर कुमार जैसे दिग्गजों ने किसानों का मार्गदर्शन किया। बड़ी संख्या में मौजूद प्रगतिशील किसानों ने नई तकनीक अपनाने का संकल्प लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct