KAIMGANJ NEWS शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात से लौट रही अर्टिगा कार पुलिया के पास पलटी, चालक आलोक उर्फ अशोक की दर्दनाक मौत, चार गंभीर घायल

Picsart 26 11 25 12 19 43 000

KAIMGANJ NEWS –कंपिल क्षेत्र के मानिकपुरा गांव के पास हुआ भीषण हादसा, कार में सवार लोगों में मची चीख-पुकार, घायलों को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद किया गया रेफर

कायमगंज/कंपिल, फर्रुखाबाद। शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब कंपिल थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुरा के पास एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पुलिया के निकट पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कार चालक आलोक उर्फ अशोक दिवाकर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कंपिल खास निवासी अमरनाथ पुत्र मिट्ठू लाल की पुत्री कविता की शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार और परिचित आए हुए थे। इसी शादी समारोह में दिल्ली के मुकुंदपुर, फौजी कॉलोनी निवासी जयसरन के पुत्र प्रवीण की बारात भी आई थी। मृतक आलोक उर्फ अशोक दिवाकर लड़के के मौसा बताए गए हैं। वह अर्टिगा कार लेकर आए थे, जिसे अपने एक दोस्त से मांगकर लाए जाने की बात सामने आई है।

बताया गया कि कार चालक आलोक उर्फ अशोक दिवाकर कार लेकर जा रहे थे। इसी दौरान थाना कंपिल क्षेत्र के गांव मानिकपुरा के पास पुलिया के निकट अचानक कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

चार घायलों की हालत गंभीर, लोहिया अस्पताल रेफर

इस दुर्घटना में संजीव पुत्र पुन्नी निवासी कजला, थाना उझानी, उम्र करीब 35 वर्ष, रामकिशन पुत्र शेरपाल निवासी बड़ा गांव, थाना अलीगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष, वीरेंद्र पुत्र सतपाल निवासी बड़ागांव, अलीगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष तथा भारत पुत्र राकेश निवासी होलावी, थाना नरेगा, दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे में जान गंवाने वाले आलोक उर्फ अशोक दिवाकर अपने पीछे पत्नी कोमल, पुत्र हेमंत और विवेक तथा पुत्री मुस्कान को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियों के बीच मौत की खबर पहुंचने से दोनों पक्षों के रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने भरा पंचनामा, हादसे की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने पर कंपिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने मृतक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों के लिए यह हादसा जिंदगी भर न भूलने वाला दर्द बन गया। जिस घर में कुछ देर पहले शहनाइयां और खुशियों की गूंज थी, वहां हादसे की खबर के बाद मातम छा गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले अशोक का खेत में पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में मची सनसनी

KAIMGANJ NEWS –गुरुवार रात करीब 11 बजे घर से हुए थे लापता, शुक्रवार शाम आलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गऊटोला-अताईपुर में रात के अंधेरे में कथित खनन का बड़ा खेल! मशीनों की गड़गड़ाहट और डंपरों की रफ्तार ने खोली निगरानी की पोल

KAIMGANJ NEWS –सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जेसीबी से खुदाई और ट्रैक्टर-डंपरों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS देवठान एकादशी पर कायमगंज के बाजारों में उमड़ा आस्था और खरीदारी का सैलाब, सुबह से शाम तक रही रौनक

KAIMGANJ NEWS -सिंघाड़ा 25 रुपये तो शकरकंदी 30 रुपये किलो बिकी, 20 रुपये का एक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तालाब लबालब, नालियां चोक और सड़क ऊंची… आखिर कहां जाएं बस्ती के लोग?

KAIMGANJ NEWS –किसी का मकान ढहा, तो किसी की नींव पर मंडरा रहा खतरा; वाल्मीकि[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बघार पुलिया के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, 60 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल

KAIMGANJ NEWS –हेलमेट और सावधानी को लेकर फिर उठे सवाल, सिर व पैर में आई[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 218 बच्चों की मौजूदगी में स्कूल की रसोई में अग्निकांड, मालती ने जान जोखिम में डाल बंद किया सिलेंडर

Farrukhabaf news फर्रुखाबाद। लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]