KAIMGANJ NEWS –खेत से घर तक खूनी तांडव, मासूम की मौत से कायमगंज में कोहराम; दहशत में ग्रामीणकायमगंज (कायमगंज,फर्रुखाबाद)।
इलाके के ग्राम पट्टी मजरा लालपुर में 17 दिनों से मौत को मात देने की कोशिश कर रही 7 साल की मासूम राधिका आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। बुधवार को जब उसने आखिरी सांस ली, तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। सियार के उस एक हमले ने न सिर्फ एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र को दहशत के साये में धकेल दिया है। बीती 2 मार्च की दोपहर राधिका के लिए काल बनकर आई थी। वह अपने पिता प्रवेश कुमार के साथ खेत पर गई थी, जहाँ पिता तंबाकू की फसल सींच रहे थे। तभी झाड़ियों में छिपे खूंखार सियार ने अचानक राधिका पर हमला बोल दिया। मासूम की चीखें सुनकर जब तक ग्रामीण दौड़ते, सियार उसे लहूलुहान कर चुका था।ग्रामीणों के मुताबिक, यह सियार इतना बेखौफ था कि खेत पर हमले के बाद वह गांव में घुस आया। वहां घर के दरवाजे पर बैठी राधिका की दादी संसारवती को भी अपना निशाना बनाया। एक ही दिन में एक ही परिवार पर दोहरे हमले से गांव में चीख-पुकार मच गई। बुधवार को राधिका की तबीयत अचानक बिगड़ी। लोहिया अस्पताल से सैफई रेफर किए जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम का शव घर पहुँचते ही कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, जिनकी लाडली अब इस दुनिया में नहीं रही। सिर्फ लालपुर ही नहीं, बल्कि पड़ोसी गांव जौरा में भी सियार का आतंक चरम पर है। बताया जा रहा है कि यह आदमखोर अब तक 10 से ज्यादा मवेशियों को निवाला बना चुका है। लोग अब शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
अधीक्षक का बयान: > “बालिका को एंटी-रेबीज के पूरे डोज दिए गए थे। मृत्यु की खबर मिलते ही टीम गठित कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव जाकर परिजनों और संपर्क में आए लोगों की जांच करेगी।”
— डॉ. विपिन सिंह, सीएचसी अधीक्षक
बड़ा सवाल: आखिर कब जागेगा वन विभाग?
एक मासूम की मौत ने प्रशासन और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या विभाग किसी और बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? ग्रामीण अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं और जल्द से जल्द खूंखार सियार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun