KAIMGANJ NEWS भक्ति के सैलाब में डूबी कायमगंज नगरी: श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी का ‘विशाल भंडारा’ आज

Picsart 26 04 02 17 11 39 359

KAIMGANJ NEWS – अष्टसिद्धि के दाता का हुआ भव्य श्रृंगार, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूँज उठी कोतवाली

​कायमगंज (फर्रुखाबाद):

धर्मनगरी कायमगंज आज पूरी तरह से बजरंगबली की भक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। अवसर था श्री हनुमान जन्मोत्सव का, जिसे श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी मंदिर, कोतवाली परिसर में बेहद हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था, जो समाचार लिखे जाने तक एक जनसैलाब का रूप ले चुका है। ​उत्सव का शुभारंभ सुबह 10 बजे विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुआ। मुख्य यजमानों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आहुतियां देकर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके पश्चात दोपहर 12 बजे कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें नन्ही कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया गया। ​जैसे ही घड़ी की सुइयों ने 12 बजाए, मंदिर परिसर में सातवें विशाल भंडारे का श्रीगणेश हुआ। भंडारे में पूड़ी-सब्जी और हलवे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या महिलाएं—हर कोई ‘कोतवालेश्वर महाराज’ की एक झलक पाने और प्रसाद पाने को आतुर दिखा। ​इस आयोजन की खास बात यह रही कि यहाँ आस्था के दरबार में खाकी और खादी के साथ-साथ आम जनमानस का अनूठा समन्वय देखने को मिला। भंडारे में:

  • ​ट्रस्ट की टीम: अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, प्रबंधक संगम शाक्य, कोषाध्यक्ष अशोक गंगवार, और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली।
  • ​सहयोगी सदस्य: दीपक शाक्य, रामप्रकाश शाक्य, गुरुदेव, आर्यन, अर्पित, सुखवीर, नितिन श्रीवास्तव, सचिन और राजन जैसे सेवादारों ने दिन-रात एक कर आयोजन को सफल बनाया।
  • ​विशिष्ट उपस्थिति: कार्यक्रम में नगर के विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, प्रतिष्ठित नागरिक और कोतवाली के समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे। पुलिस कर्मियों ने भी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ हनुमान जी के भक्त के रूप में सेवा कार्य में हाथ बंटाया।

​​आज हनुमान जी महाराज का अति भव्य और अलौकिक श्रृंगार किया गया था। चोला चढ़ाकर, गेंदे और गुलाब के फूलों से सजे दरबार की आभा देखते ही बन रही थी। मंदिर की लाइटिंग और सजावट ने भक्तों का मन मोह लिया। दर्शन करने आए भक्तों ने बताया कि कोतवालेश्वर हनुमान जी का यह स्वरूप अत्यंत मनमोहक है। समाचार लिखे जाने तक भंडारा अनवरत जारी था और हजारों की संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण कर चुके थे। ‘जय वीर बजरंग’ और ‘कष्टभंजन हनुमान की जय’ के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

​ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान ]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात

Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

Farrukhabad news मिठाई कारोबारियों की बढ़ेगी मुश्किलें! अब डिब्बों पर लिखनी होगी ‘उपयोग की अंतिम तिथि’, गड़बड़ी मिली तो कटेगा चालान

Farrukhabad news –डीएम का सख्त फरमान—मिलावटखोरों पर कसें शिकंजा, खाद्य पदार्थों की जांच और नमूना[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS लाल निशान के बाद नोटिस की बारी, चैंबरों पर कार्रवाई देख लामबंद हुए अधिवक्ता; विरोध के आगे लौटे पालिका कर्मचारी!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई ने पकड़ा तूल, तहसील और मुंसिफ कोर्ट[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 351 करोड़ की बेशकीमती जमीन यूपीसीडा के हवाले, कंपिल में औद्योगिक विकास की जगी नई उम्मीद!

KAIMGANJ NEWS –बंद पड़ी कताई मिल की 33.1720 हेक्टेयर भूमि का हुआ हस्तांतरण, करीब 28.13[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रामीणों की सूचना पर दौड़े जेई, 11 हजार वोल्ट के झुके खंभे को कराया सीधा, टला बड़ा हादसा!

KAIMGANJ NEWS हरदेव बाबा मंदिर के पास मंडरा रहा था खतरा, ग्रामीणों की शिकायत पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर उबाल! वकीलों की हत्या से भड़का आक्रोश, कायमगंज रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

KAIMGANJ NEWS –कालपी बार के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या का मामला[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

पुरानी पेंशन की हुंकार! काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरे एलवाई डिग्री कॉलेज के शिक्षक, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

–फीडर कैडर व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने शुरू किया चरणबद्ध विरोध, 5[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes