KAIMGANJ NEWS खाकी को खुली चुनौती: कायमगंज में चोरों का तांडव, अब परचून की दुकान को बनाया निशाना!

Picsart 26 04 02 15 27 11 816

KAIMGANJ NEWS –बन्द कोल्ड स्टोरेज के पीछे से काटी नकब; लाखों के माल पर साफ किया हाथ, इलाके में दहशत​कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस का इकबाल खत्म होता नजर आ रहा है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त की पोल खोलते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस बार चोरों ने अचरा मार्ग स्थित एक परचून की दुकान को निशाना बनाया और नकब लगाकर लाखों रुपये का कीमती सामान और नकदी समेट ले गए।​जानकारी के मुताबिक, पितौरा गांव निवासी अनीस मंसूरी पुत्र मुन्ना मंसूरी की अनवार खां के बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज के बाहर परचून की दुकान है। अनीस ने बताया कि वह बीते शाम ही दुकान पर बिक्री के लिए भारी मात्रा में रजनीगंधा, कमला पसंद, सिग्नेचर जैसे महंगे ब्रांड के पान मसाले और सिगरेट का स्टॉक लाए थे। चोरों ने शातिर तरीके से दुकान के पीछे बंद कोल्ड स्टोरेज की तरफ से दीवार में सेंधमारी (नकब) की और अंदर दाखिल हो गए। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने दुकान में रखा एक-एक कीमती सामान खंगाल लिया। पीड़ित के अनुसार, चोर गुल्लक में रखे 1700 रुपये नकद, कीमती पान मसालों के सैकड़ों पैकेट, बीड़ी, सिगरेट और यहाँ तक कि कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी बटोर ले गए। सुबह जब अनीस ने दुकान खोली, तो अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीछे की दीवार टूटी हुई थी और गल्ला खाली पड़ा था। पीड़ित का अनुमान है कि चोरों ने करीब एक लाख रुपये की चपत लगाई है ​हैरानी की बात यह है कि अभी महज तीन दिन पहले ही नगर के पृथ्वी दरवाजा स्थित एक थोक गोदाम में लाखों की चोरी हुई थी। उस वारदात की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि चोरों ने दूसरी बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा दिया है। लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।

​“डायल 112 और क्राइम इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

 

​अब सवाल यह उठता है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्या कायमगंज की पुलिस सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ा रही है? लगातार होती चोरियों ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

​रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes