KAIMGANJ NEWS मौत बनकर दौड़ा डंपर: दो मासूम भाइयों को रौंदा, पुलिया पर लटका डंपर

IMG 20260401 WA0247

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में कोहराम: साइकिल ठीक कराकर लौट रहे थे मासूम, डंपर चालक दबोचा

कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

रफ्तार का कहर जब मासूम जिंदगियों पर टूटता है, तो मंजर कितना खौफनाक होता है, इसकी बानगी बुधवार को फर्रुखाबाद-दिल्ली मार्ग पर देखने को मिली। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार दो सगे भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए और डंपर अनियंत्रित होकर बंबा पुलिया पर जा लटका। इस हादसे में दोनों भाई लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े, जिन्हें गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।

साइकिल ठीक कराकर लौट रहे थे ‘घर के चिराग’

​जानकारी के मुताबिक, ग्राम आजमनगर निवासी रंजीत यादव के दो बेटे— अनुराग (11 वर्ष) और अनमोल (9 वर्ष)— अपनी साइकिल ठीक कराने पास के गांव ढमडेरा गए थे। उन्हें क्या पता था कि रास्ते में ‘काल’ उनका इंतजार कर रहा है। साइकिल अनुराग चला रहा था और छोटा भाई अनमोल पीछे बैठा था। जैसे ही दोनों ढमडेरा बंबा पुलिया के पास अपने गांव की ओर मुड़ने लगे, तभी पीछे से आ रहे काल रूपी डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ​हादसे के बाद डंपर अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से जा टकराया और हवा में लटक गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंजर रोंगटे खड़े कर देने वाला था। गुस्साए लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे डंपर चालक को घेराबंदी कर दबोच लिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। घटना के बाद सड़क पर घंटों जाम लगा रहा और आवाजाही ठप हो गई।

Picsart 26 04 01 18 14 15 543
हालत नाजुक, लोहिया अस्पताल रेफर

​खून से लथपथ दोनों बच्चों को परिजन आनन-फानन में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कायमगंज ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने प्राथमिक उपचार तो दिया, लेकिन बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों मासूम जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

क्या कहती है पुलिस?

​सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। क्राइम इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया:

​”डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक हिरासत में है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

 

रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes