Farrukhabad news सुरक्षित इंटरनेट दिवस अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल ठगी से बचाव के दिए गए टिप्स

IMG 20260210 WA0280

Farrukhabad news – ओटीपी, फर्जी वेबसाइट, लोन ऐप और सोशल मीडिया स्कैम को लेकर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
फर्रूखाबाद / उ० प्र०|
10 फरवरी 2026
बढ़ते साइबर अपराधों के खतरे को देखते हुए “सुरक्षित इंटरनेट दिवस (Safer Internet Day)” के मौके पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रभावशाली साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए जरूरी सावधानियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कु० ज्योति चौधरी ने इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, मजबूत पासवर्ड, फर्जी लिंक की पहचान और मोबाइल सुरक्षा के आसान तरीके बताए। उन्होंने कहा कि जरा-सी लापरवाही से साइबर ठग लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
एनआईसी के दीपक कुमार और साइबर थाना फतेहगढ़ के विशेषज्ञों ने ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट स्कैम, फेक डेटिंग ऐप, मनी लोन ऐप धोखाधड़ी, एसएमएस व सोशल मीडिया फ्रॉड तथा क्रेडिट कार्ड ठगी के ताजा तरीकों का खुलासा किया। साथ ही आमजन को बताया गया कि अनजान कॉल, संदिग्ध मैसेज और आकर्षक ऑफर के झांसे में आने से कैसे बचें।
कार्यशाला में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल देने की सलाह दी गई।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान केंद्र के कार्मिक, अन्य विभागों के कर्मचारी तथा कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ – जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes