Farrukhabad news कृमि मुक्ति अभियान बना दहशत — दवा खाते ही 70 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा कोहराम

IMG 20260210 WA0294

Farrukhabad news – बेहोशी और चक्कर से गिरे बच्चे, अभिभावकों में रोष — प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा दौड़ा
– एंबुलेंस टीम की फुर्ती से सभी बच्चों को समय पर इलाज, फिलहाल हालत स्थिर
जहानगंज / फर्रूखाबाद | 10 फरवरी 2026 | रिपोर्टर — दीपक कुमार यादव
जहानगंज क्षेत्र के जवाहरलाल प्रेमा देवी जूनियर हाई स्कूल, राठौरा में मंगलवार को कृमि मुक्ति अभियान के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दवा लेने के कुछ ही समय बाद बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। कई बच्चों को तेज चक्कर, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई, जबकि कुछ छात्र बेहोश होकर गिर पड़े। देखते ही देखते स्कूल में हड़कंप मच गया और शिक्षकों ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को सूचना दी।
घटना की खबर मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंच गए और बच्चों की हालत देखकर आक्रोशित हो उठे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीमार छात्रों को एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस दौरान 102 एंबुलेंस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी, सीओ, सीएमओ समेत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। अस्पताल में कुछ समय तक अफरा-तफरी रही, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने सभी बच्चों का इलाज शुरू कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।
चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार कई बार खाली पेट दवा लेने या अधिक कृमि संक्रमण होने पर ऐसी प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। एहतियातन दवा के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes