KAIMGANJ NEWS मौत की ‘बदबू’ से दहला कायमगंज: नाले में उतराता मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम!

Picsart 26 03 14 17 39 43 011

KAIMGANJ NEWS –16 दिनों से लापता था लालबाग का रिजवान, नाले में सड़ी-गली हालत में मिली लाश।

कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

नगर के पुलग़ालिब इलाके में शनिवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से उठती असहनीय दुर्गंध ने मौत की खौफनाक दास्तान बयां की।

Picsart 26 03 14 17 40 53 094

पिछले 16 दिनों से लापता लालबाग निवासी 40 वर्षीय रिजवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में उतराता मिला। शव की हालत देख इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों की चीखों से माहौल गमगीन हो गया। शनिवार दोपहर पुलग़ालिब के पास एक गेस्ट हाउस के समीप चरवाहे मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें नाले से तेज सड़ांध महसूस हुई।

Picsart 26 03 14 17 42 49 842

कौतूहलवश जब चरवाहों ने झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए—पानी में एक लाश उतरा रही थी। शोर मचते ही मौके पर मजमा लग गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी और चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। ​शव की पहचान लालबाग निवासी इरफान ने अपने भाई रिजवान के रूप में की। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकलवाया। रिजवान की मौत की खबर जैसे ही घर पहुँची, कोहराम मच गया। पत्नी साबिया बेगम और मासूम बच्चों (अफनान, अफसान, अयान, उमैरा और नूर) का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि बाजार जाने की बात कहकर निकला रिजवान अब कभी नहीं लौटेगा।

हाथ का ऑपरेशन और शराब की लत: क्या है मौत का सच?

​परिजनों के मुताबिक:

  • ​फरवरी 26: शाम 7 बजे रिजवान बाजार जाने के लिए घर से निकला और लापता हो गया।
  • ​मार्च 03: हर जगह तलाश करने के बाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
  • ​पुरानी चोट: 8 महीने पहले हाथ के फ्रैक्चर के ऑपरेशन के बाद रिजवान काम नहीं कर पा रहा था और शराब का आदी हो गया था।

​पुलिस और फॉरेंसिक की जांच तेज

​मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि यह महज एक हादसा है या कोई गहरी साजिश।

​“शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।”

— मदन मोहन चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर

 

​ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes