Farrukhabad news कमालगंज में आबकारी विभाग की सख्ती, दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक व बिक्री की हुई जांच

Picsart 26 03 14 18 13 12 843

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 14 मार्च2026
अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जनपद में आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को कमालगंज क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाकर शराब की दुकानों की गहन जांच की।
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ थाना कमालगंज क्षेत्र में स्थित विभिन्न आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई तथा पीओएस मशीन के माध्यम से होने वाली बिक्री और ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था का भी परीक्षण किया गया। इसके साथ ही दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को भी परखा गया, ताकि बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
अधिकारियों ने दुकानदारों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes