KAIMGANJ NEWS 15 मार्च को बदलेगा मौसम का मिजाज: यूपी में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

Picsart 26 03 04 05 13 38 150

KAIMGANJ NEWS -तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी, गेहूं की फसल और आम की बौर को भारी नुकसान की आशंका
कायमगंज / फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच मौसम विभाग ने 15 मार्च से प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। अचानक मौसम बदलने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है, क्योंकि इससे गेहूं की तैयार फसल और आम में आ रही बौर-मंजरी को नुकसान पहुंचने की आशंका है।प्रदेश में इस सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। कई जिलों में तेज धूप के कारण लोग दिन में घरों से निकलते समय गमछा और छाते का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और तापमान में भी कुछ गिरावट आ सकती है।मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 15 मार्च से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान बांदा में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि झांसी में 38.3 और उरई में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं गोरखपुर समेत करीब 10 जिलों में लगातार पांचवें दिन धुंध भी देखी गई।मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल 15 मार्च से होने वाले मौसम बदलाव को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes